Grok AI: भारतीय यूजर्स के लिए भी उपलब्ध हुआ एलन मस्क का एआई टूल, जानें इसके सभी प्लान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 14 Dec 2023 02:21 PM IST
सार

Grok AI की सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर है कि यह रियल टाइम में जानकारी दे सकता है, जबकि चैटजीपीटी ऐसा नहीं कर सकता। Grok AI को भारत के साथ-साथ 46 अन्य देशों में भी पेश किया गया है जिनमें ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसे देश शामिल हैं।

विज्ञापन
Grok AI is now available for users in India Here how you can get access
xAI Grok AI - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एलन मस्क का Grok AI अब भारतीय बाजार में भी उपलब्ध हो गया है। Grok AI को xAI ने तैयार किया है जो कि एलन मस्क का एआई स्टार्टअप है। Grok AI के जेनरेटिव एआई चैटबॉट है। Grok AI को लेकर एलन मस्क दावा करते हैं कि यह ओपनएआई के चैटबॉट चैटजीबीटी से बेहतर है।

    Grok AI की सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर है कि यह रियल टाइम में जानकारी दे सकता है, जबकि चैटजीपीटी ऐसा नहीं कर सकता। Grok AI को भारत के साथ-साथ 46 अन्य देशों में भी पेश किया गया है जिनमें ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसे देश शामिल हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Grok AI चैटबॉट एक शुल्क आधारित टूल है जिसे एक्स के Premium+ सब्सक्राइबर्स ही इस्तेमाल कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    एलन मस्क के एआई चैटूटल Grok AI का एक्सेस एक्स के प्रीमियम यूजर्स को ही मिलेगा। भारत में X Premium+ के मासिक सब्सक्रिप्शन की कीमत 1,300 रुपये और वार्षीक प्लान की कीमत 13,600 रुपये है। इसे वेब, आईओएस और एंड्रॉयड तीनों प्लेटफॉर्म पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: Grok Vs ChatGPT- दोनों AI चैट टूल एक दूसरे से कैसे हैं अलग, पांच प्वाइंट्स में जानें

    यह टूल भी गूगल बार्ड और चैटजीपीटी की तरह एक एआई टूल है। Grok, एक्स का पहला एआई चैटटूल है। यह एक्स पर शेयर की गई जानकारियों को रियल टाइम में एक्सेस कर सकता है और यूजर्स के सवालों के जवाब दे सकता है। यह व्यंग्य भी पसंद करता है। एलन मस्क ने इसे लेकर कहा है कि उन्हें यह नहीं पता कि इसे इस तरह किसने गाइड किया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें