Aadhaar Card Update: सरकार ने दी बड़ी राहत, अब इस दिन तक फ्री में अपडेट करा सकेंगे अपना आधार कार्ड

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 14 Dec 2023 11:47 AM IST
विज्ञापन
Last date to update Aadhaar details for free extended again Here is the new deadline
Last date to update Aadhaar - फोटो : अमर उजाला

    यदि आपका भी आधार कार्ड 10 साल पुराना है या पिछले 10 साल में आपने एक बार भी आधार को अपडेट नहीं कराया है तो आपके लिए बड़ी खबर है। आज यानी 14 दिसंबर को आधार फ्री में अपडेट कराने का आखिरी मौका था लेकिन सरकार ने इसे तीन महीने तक बढ़ा दिया है।

    UIDAI ने अपने एक नोटिफिकेशन में कहा है कि आधार अपडेट में पिछले कुछ महीनों में काफी इजाफा देखने को मिला है जिसे देखते हुए हमने फ्री में आधार अपडेट की तारीख भी बढ़ा दी है। अब अगले तीन महीने तक यानी 14.03.2024 तक आधार को फ्री में अपडेट कराया जा सकता है। अब आधार कार्ड को अपडेट करने की आखिरी तारीख 14 मार्च 2024 तय की गई है। आइए तरीका जानते हैं....

    voter id card
    voter id card - फोटो : istock

    आधार अपडेट के लिए आपको दो जरूरी डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी। पहला पहचान पत्र और दूसरा एड्रेस प्रूफ। आमतौर पर आधार अपडेट के लिए आधार सेंटर पर 50 रुपये का शुल्क लगता है लेकिन UIDAI के मुताबिक 14 दिसंबर तक यह सेवा फ्री है। पहचान पत्र के तौर पर आप वोटर कार्ड दे सकते हैं।

    UIDAI
    UIDAI - फोटो : UIDAI

    मोबाइल या लैपटॉप से UIDAI की वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद अपडेट आधार के विकल्प पर क्लिक करें। अब आधार नंबर डालकर ओटीपी के जरिए लॉगिन करें।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें