कमाल का फीचर: अब यह फोन चोरी करने वाला ही पछताएगा, आ रहा है यह सबसे काम का अपडेट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 14 Dec 2023 12:24 PM IST
सार

एपल अब चोरी हुए फोन से डाटा चोरी को रोकने के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है जिसे Stolen Device Protection मोड कहा जाएगा। इस फीचर के आने के बाद चोरी किए गए आईफोन को खोलने के लिए या डाटा देखने के लिए पासकोड और फेसआईडी दोनों की जरूरत होगी।

विज्ञापन
Apple Have a very innovative plan for Stolen iphone here is the details
Lost Iphone - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    फोन का चोरी होना अब आम बात हो गई है लेकिन कई लोगों को फोन के खोने से ज्यादा डाटा के खोने से दर्द होता है। लोग अपने फोन में तमाम तरह के निजी डाटा रखते हैं जिसके चोरी होने के बाद काफी परेशानी बढ़ जाती है। एपल अब इसे रोकने के लिए काफी गंभीर हो गया है।

    एपल अब चोरी हुए फोन से डाटा चोरी को रोकने के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है जिसे Stolen Device Protection मोड कहा जाएगा। इस फीचर के आने के बाद चोरी किए गए आईफोन को खोलने के लिए या डाटा देखने के लिए पासकोड और फेसआईडी दोनों की जरूरत होगी।

    विज्ञापन

    नए फीचर पर एपल ने अपने एक बयान में कहा है कि कंपनी लंबे समय से डाटा प्रोटेक्शन के लिए पासकोड का इस्तेमाल कर रही है, लेकिन अब इसे और मजबूत बनाने पर काम चल रहा है। इस नए फीचर को iOS 17.3 अपडेट के साथ जारी किया गया है। इस वर्जन वाले आईफोन यूजर्स इस सिक्योरिटी फीचर का फायदा उठा सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस अपडेट के बाद यदि यूजर्स का आईफोन किसी ऐसी जगह पर जाता है जहां यूजर कभी नहीं गया है या फिर यूजर का उस लोकेशन से कोई संबंध नहीं है तो वहां आईफोन को एक्सेस करने के लिए पहली बार पासकोड और फेस आईडी दोनों की जरूरत होगी।

    आईफोन में पहले से ही इसी तरह का एक फीचर है जिसका नाम “Lost Mode” है। फोन के चोरी होने के बाद यूजर्स iCloud में लॉगिन करके इस मोड को ऑन कर सकते हैं।

    इस मोड के ऑन होने के बाद आईफोन को एक्सेस करने के लिए पासकोड और फेसआईडी दोनों की जरूरत होगी। यदि आपके आईफोन में भी iOS 17.3 है तो सेटिंग में Passcode में जाकर Stolen Device मोड को ऑन कर सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें