रविवार को लॉन्च होगी गूगल की वेबसाइट, कोरोना वायरस टेस्टिंग सेंटर्स की देगी जानकारी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Sat, 14 Mar 2020 12:04 PM IST
सार
विज्ञापन
Google To launch Self-Check Website for Coronavirus says US President Donald Trump
Google coronavirus website - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर कोरोना वायरस को इमर्जेंसी घोषित किया। उन्होंने कहा है कि अमेरिकी सरकार आपदा राहत कार्य के लिए 50 अरब डॉलर का खर्च करेगी। शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि सफाई का पूरा ध्यान रखें, बेवजह यात्रा ना करें और भीड़-भाड़ वाले इलाके में जाने से बचें।

    इस संवाददाता सम्मेलन में ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिकी सरकार गूगल के साथ मिलकर एक वेबसाइट तैयार कर रही है जिसकी मदद से दुनियाभर के लोग अपने नजदीकी कोरोना वायरस टेस्टिंग सेंटर्स के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे। इस वेबसाइट से लोग यह भी चेक सकेंगे कि कोरोना वायरस के लक्षण क्या-क्या हैं।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः Coronavirus: इन साइट के जरिए ट्रैक कर सकेंगे कोरोना वायरस की जानकारी

    कोरोना वायरस टेस्टिंग सेंटर्स के बारे में जानकारी देने वाली वेबसाइट का निर्माण गूगल एक्स लैब के डेवलपर्स करेंगे। गूगल ने भी इसकी पुष्टि ट्वीट करके की है। इस प्रोजेक्ट में गूगल ने इंजीनियर्स की एक बड़ी टीम को लगाया है, ताकि वेबसाइट को जल्द-से-जल्द लाइव किया जा सके। वेबसाइट की लॉन्चिंग रविवार तक हो सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कैसे काम करेगी गूगल की कोरोना टेस्टिंग वेबसाइट?

    वेबसाइट के डोमेन के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है लेकिन डोमेन लाइव होने के बाद यूजर्स साइट पर जाकर लक्षण के बारे में जानकारी देकर पता कर सकते हैं कि उनके अंदर कोरोना का लक्षण है या नहीं। यदि गूगल को लगता है कि किसी यूजर्स में कोरोना का लक्षण है तो वह नजदीकी कोरोना वायरस टेस्टिंग सेंटर्स के बारे में जानकारी मुहैया कराएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें