Coronavirus: सैमसंग गैलेक्सी सैनेटाइजिंग सर्विस हुई लॉन्च, ग्राहकों के फोन किए जाएंगे वायरस मुक्त

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Fri, 13 Mar 2020 06:55 PM IST
सार
विज्ञापन
Coronavirus outbreak: Samsung Galaxy Sanitizing Service to Help Customers Disinfect Smartphones
Galaxy Sanitizing Service - फोटो : Samsung

    विस्तार

    दुनिया के करीब 124 देश कोरोना वायरस की चपेट में हैं। कोरोना वायरस को लेकर तमाम संस्थाएं और सरकारें कई तरह के जतन कर रही हैं। इसी बीच सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने भी बड़ा एलान करते हुए गैलेक्सी सैनेटाइजिंग सर्विस लॉन्च की है। सैमसंग गैलेक्सी सैनेटाइजिंग सर्विस के तहत कंपनी अपने ग्राहकों के स्मार्टफोन को सैनेटाइज करेगी और वह भी मुफ्त में।

    गैलेक्सी सैनेटाइजिंग सर्विस की लॉन्चिंग पर सैमसंग ने कहा है कि स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का आज एक अहम हिस्सा हो गया है। हम सबसे ज्यादा मोबाइल के साथ ही वक्त गुजारते हैं। ऐसे में जरूरी है कि फोन को साफ रखा जाए ताकि उसकी वजह से कोई इंफेक्शन ना हो और ना ही कोराना वायरस जैसा संक्रमण फैले।

    विज्ञापन

    सैमसंग गैलेक्सी सैनेटाइजिंग सर्विस दुनियाभर के 19 देशों में लॉन्च की गई है जिनमें अर्जेंटीना, चिली, कॉर्टिया, डेनमार्क, फिनलैंड, जापान, रिपब्लिक ऑफ कोरिया, मलेशिया, न्यूजीलैंड, नार्वे, पाकिस्तान, पेरू, पोलैंड, रशिया, स्पेन, स्वीडेन, अमेरिका, यूक्रेन और वियतनाम शामिल हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें