Google: गूगल करने जा रहा बड़ा बदलाव, नजर नहीं आएगा आइकॉनिक सर्च बटन
गूगल ने आधिकारिक तौर पर इस बदलाव की पुष्टि नहीं की है और न ही सर्च बार को हटाने का कोई कारण बताया है, लेकिन टिपस्टर का कहना है कि नए यूआई बदलाव डाटा विश्लेषण के कारण हो रहा है।

विस्तार
गूगल अपने एप में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव करने की प्लानिंग कर रहा है जिसके बाद एंड्रॉयड डिवाइसेस पर दिखाई देने वाली निचली सर्च बार को हटाया जा सकता है। यह बदलाव कंपनी द्वारा जेमिनी एआई-पावर्ड सर्च में नए फीचर्स जोड़ने के प्रयासों के बीच सामने आ रहा है।
इस अपडेट की पहली जानकारी टिपस्टर असेंबली डीबग (एंड्रॉयड हेडलाइन) द्वारा गूगल के एंड्रॉयड संस्करण 15.32.37.28.arm64 के बीटा एप में मिली थी। रिपोर्ट के अनुसार, गूगल कई लेआउट पर काम कर रहा है जिसमें निचले हिस्से में सर्च बार नहीं है।
हालांकि गूगल ने आधिकारिक तौर पर इस बदलाव की पुष्टि नहीं की है और न ही सर्च बार को हटाने का कोई कारण बताया है, लेकिन टिपस्टर का कहना है कि नए यूआई बदलाव डाटा विश्लेषण के कारण हो रहा है। इसका मतलब यह भी नहीं है कि गूगल एप में सर्च बार पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।
- Microsoft Office: मिला बड़ा बग, हैकर्स एक्सेस कर सकते हैं कैमरा और माइक्रोफोन
- WhatsApp: अनजान नंबर से नहीं आएंगे एक भी मैसेज, आ रहा है अब तक का सबसे बड़ा सिक्योरिटी फीचर
- Jio-Airtel-VI: इन प्लान के साथ मिलती है 84 दिनों की वैधता, रिचार्ज से पहले लिस्ट जरूर चेक करें
- तुरंत पता चल जाएगा कहां-कहां लॉगिन है आपका जीमेल