Jio-Airtel-VI: इन प्लान के साथ मिलती है 84 दिनों की वैधता, रिचार्ज से पहले लिस्ट जरूर चेक करें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 17 Aug 2024 04:57 PM IST
विज्ञापन
Jio Airtel and Vodafone idea 84 days Recharge plan know benefits and more
Jio Airtel and Vodafone idea 84 days plan - फोटो : अमर उजाला

    निजी टेलीकॉम कंपनियों ने हाल ही में अपने रिचार्ज प्लान महंगे किए हैं जिसके बाद Jio, Vi, Airtel के टैरिफ प्लान की कीमतों में 600 रुपये तक का इजाफा हुआ है। टैरिफ प्लान महंगे होने के बाद लोगों को रिचार्ज कराने में काफी परेशानी हो रही है, क्योंकि सही प्लान की जानकारी नहीं मिल रही है। सभी कंपनियों ने अपने नए प्लान की लिस्ट जारी की है लेकिन उसे फिल्टर करना एक मुश्किल काम है। आज हम आपको जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के 84 दिनों की वैधता वाले सभी प्लान के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं...

    JIO
    JIO - फोटो : JIO

    रिलायंस जियो के 84 दिनों वाले टॉप-5 प्लान

    1. 479 रुपये का प्लान- यह रिलायंस जियो का सबसे सस्ता 84 दिनों वाला है। यह प्लान उनके लिए है जिन्हें डाटा की जरूरत बहुत कम है। इसमें आपको कुल 6 जीबी डाटा के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 1000 मैसेज मिलेंगे।
    2. 799 रुपये का प्लान- जियो के इस प्लान में 84 दिनों तक रोज 1.5 जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है।
    3. 889 रुपये का प्लान- रिलायंस जियो का यह प्लान भी 84 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें भी हर रोज 1.5 जीबी डाटा मिलता है और अनलिमिटेड 5जी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इसमें जियो सावन प्रो का सब्सक्रिप्शन मिलता है।
    4. 1028 रुपये का प्लान- इस प्लान में हर रोज 2 जीबी डाटा मिलता है। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और 5जी डाटा मिलता है। इस प्लान के साथ Swiggy One Lite का तीन महीने के लिए सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
    5. 1029 रुपये का प्लान- यह प्लान भी 84 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें रोज 2 जीबी डाटा मिलता है। इसमें 84 दिनों के लिए प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन का सब्सक्रिप्शन मिलता है।
    AIRTEL
    AIRTEL - फोटो : AIRTEL

    एयरटेल के 84 दिनों वाले टॉप प्लान

    1. 509 रुपये का प्लान- एयरटेल का यह सबसे सस्ता 84 दिनों वाला प्लान है। इस प्लान के साथ कुल 6 जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है।
    2. 859 रुपये का प्लान- यह 84 दिनों की वैधता वाला दूसरा सबसे सस्ता प्लान है जिसमें हर रोज 1.5 जीबी डाटा और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ अनलिमिटेड 5जी मिलता है।
    3. 979 रुपये का प्लान- एयरटेल के इस प्लान में हर रोज 2 जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान में अनलिमिटेड 5 जी डाटा और कॉलिंग के साथ airtel xstream play का सब्सक्रिप्शन मिलता है।
    4. 1199 रुपये का प्लान- एयरटेल का यह प्लान रोज 2.5 जीबी डाटा के साथ आता है। इसमें 84 दिनों के लिए अमेजन प्राइम की मेंबरशिप और airtel xstream play का सब्सक्रिप्शन मिलता है।
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें