Microsoft Office: मिला बड़ा बग, हैकर्स एक्सेस कर सकते हैं कैमरा और माइक्रोफोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 20 Aug 2024 12:39 PM IST
सार

बग्स की पुष्टि Microsoft Office, Outlook, Teams, OneNote और अन्य एप्स में हुई है। इन बग की मदद से हैकर्स यूजर्स के सिस्टम के माइक्रोफोन और कैमरा को रिमोटली एक्सेस कर सकते हैं।

विज्ञापन
Microsoft Office Teams Vulnerabilities Enable Hackers to Access Camera and Microphone
hacker - फोटो : pixabay

    विस्तार

    माइक्रोसॉफ्ट के कई सारे एप्स में बग मिलने की खबर है। ये बग माइक्रोसॉफ्ट के मैक ओएस में मिले हैं। इन बग्स की पुष्टि Microsoft Office, Outlook, Teams, OneNote और अन्य एप्स में हुई है। इन बग की मदद से हैकर्स यूजर्स के सिस्टम के माइक्रोफोन और कैमरा को रिमोटली एक्सेस कर सकते हैं। माइक्रोसॉफ्ट ने इनमें से दो एप्स के लिए बग को फिक्स करने के लिए अपडेट रिलीज किया है।

    साइबर सिक्योरिटी ग्रुप सिस्को तालोस ने एक ब्लॉग पोस्ट में macOS के लिए माइक्रोसॉफ्ट के एप्स में पाए गए आठ खामियों का खुलासा किया है। इन खामियों के कारण हैकर्स कुछ विशेष रूप से तैयार की गई मैलवेयर लाइब्रेरीज को माइक्रोसॉफ्ट के छह एप्स- आउटलुक, टीम्स, पावरप्वाइंट, एक्सेल, वर्ड और वननोट में इंजेक्ट कर सकते थे और macOS पर एपल के अनुमति मॉडल को बायपास कर सकते थे।

    विज्ञापन

    यूजर्स के माइक्रोफोन और कैमरे तक पहुंच बनाने के लिए, किसी भी मैलवेयर सॉफ्टवेयर को macOS पर एपल के ट्रांसपेरेंसी, कंसेंट एंड कंट्रोल (TCC) फ्रेमवर्क के अनुसार परमिशन लेना होता है, लेकिन इन मैलवेयर की मदद से हैकर्स खुद ही परमिशन ले सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें