WhatsApp: अनजान नंबर से नहीं आएंगे एक भी मैसेज, आ रहा है अब तक का सबसे बड़ा सिक्योरिटी फीचर
WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp के इस फीचर की टेस्टिंग एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.24.17.24 पर हो रही है, हालांकि इसका फाइनल अपडेट कब जारी होगा इसके बारे में फिलहाल कोई सूचना नहीं है।

पार्ट टाइम जॉब स्कैम भारत में बहुत तेजी से बढ़ रहा है। ये स्कैमर्स लोगों को सबसे पहले WhatsApp पर ही मैसेज करते हैं और उसके बाद अपने जाल में फंसाकर टेलीग्राम पर ले जाते हैं और फिर स्कैम होता है। अब मेटा ने इस तरह के स्कैम को रोकने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है।

WhatsApp में अब अनजान नंबर से आने वाले मैसेज ब्लॉक हो जाएंगे या सीधे शब्दों में कहें तो अनजान से मैसेज किसी को नहीं आएंगे यानी यदि आपका नंबर किसी के पास सेव नहीं है तो आप उसे WhatsApp पर मैसेज नहीं कर सकते।

यह WhatsApp के यूजर्स सिक्योरिटी का ही हिस्सा है। WhatsApp के इस फीचर से स्कैमर्स को झटका लगने वाला है, क्योंकि लोगों को फंसाने का उनका प्राइमरी सोर्स ही खत्म हो जाएगा। नए फीचर की फिलहाल बीटा वर्जन पर टेस्टिंग हो रही है। WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp के इस फीचर की टेस्टिंग एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.24.17.24 पर हो रही है, हालांकि इसका फाइनल अपडेट कब जारी होगा इसके बारे में फिलहाल कोई सूचना नहीं है।
- Jio-Airtel-VI: इन प्लान के साथ मिलती है 84 दिनों की वैधता, रिचार्ज से पहले लिस्ट जरूर चेक करें
- तुरंत पता चल जाएगा कहां-कहां लॉगिन है आपका जीमेल
- काम की बात: स्मार्टवॉच खरीदने से पहले इन 10 बातों को जरूर चेक करें, नहीं होंगे घाटे के शिकार
- Leak Report: अगले महीने होने वाली है iPhone 16 सीरीज की लॉन्चिंग, जानें क्या मिलेगा खास