Google: गूगल सर्च में जल्द आ सकता है नया एआई मोड, युद्ध स्तर पर चल रही टेस्टिंग
यह AI संवादात्मक शैली में उत्तर देगा और विषय से संबंधित यूआरएल (URLs) भी दिखाएगा, जिससे उपयोगकर्ता और गहराई से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फीचर AI Overviews से अलग होगा, जो फिलहाल Google सर्च में टॉप पर दिखाई देता है।

विस्तार
Google ने कथित रूप से अपने सर्च प्लेटफॉर्म के लिए एक नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मोड आंतरिक रूप से टेस्ट करना शुरू कर दिया है। इस फीचर को पहली बार दिसंबर 2024 में लीक के रूप में देखा गया था। AI मोड उपयोगकर्ताओं को एक फुल-स्क्रीन इंटरफेस प्रदान करेगा, जहां वे जटिल और रिजनिंग प्रश्न पूछ सकते हैं।
यह AI संवादात्मक शैली में उत्तर देगा और विषय से संबंधित यूआरएल (URLs) भी दिखाएगा, जिससे उपयोगकर्ता और गहराई से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फीचर AI Overviews से अलग होगा, जो फिलहाल Google सर्च में टॉप पर दिखाई देता है।
9यू5गूगल की एक रिपोर्ट के अनुसार, Google फिलहाल इस AI मोड को आंतरिक रूप से परीक्षण कर रहा है। कंपनी ने अपने कर्मचारियों को इनवाइट किया है कि वे इस फीचर का उपयोग करें और इसे टेस्ट करें। Google के एक आंतरिक ईमेल में AI मोड को इस तरह परिभाषित किया गया है कि "सर्च आपके लिए बुद्धिमानी से रिसर्च करता है, जानकारी को आसान टुकड़ों में व्यवस्थित करता है और वेब पर विभिन्न स्रोतों से लिंक प्रदान करता है।