अमर उजाला
Thu, 6 February 2025
OpenAI ने अपने सर्च इंजन ChatGPT Search का विस्तार कर दिया है।
अब वे लोग भी ChatGPT Search का इस्तेमाल कर सकते हैं जिनके पास ओपनएआई अकाउंट नहीं है।
यानी ChatGPT Search को इस्तेमाल करने के लिए आपको साइन-इन करने की जरूरत नहीं होगी।
ChatGPT Search को पहली बार पिछले साल नवंबर में पेड सब्सक्राइबर्स के लिए लॉन्च किया गया था।
दिसंबर 2024 में ChatGPT Search को फ्री ट्रायल के तौर पर सभी के लिए लॉन्च किया गया।
ChatGPT Search को सभी के लिए बिना अकाउंट फ्री इस्तेमाल की जानकारी कंपनी ने एक्स पर दी है।
ChatGPT Search को बिना लॉगिन किए एंड्रॉयड एप पर फिलहाल इस्तेमाल किया जा सकता है, हालांकि आईफोन यूजर्स को अभी इंतजार करना पड़ेगा।
ChatGPT Search के इस फीचर के आने के बाद गूगल और माइक्रोसॉफ्ट बिंज की मुसीबत बढ़ने वाली है।
ChatGPT Search इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को एप में ग्लोब के आइकन पर टैप करना होगा।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें