अमर उजाला
Thu, 6 February 2025
लॉन्च के साथ ही वायरल होने वाले एआई टूल Deepseek AI को ऑस्ट्रेलिया, इटली और ताइवान ने बैन लगा दिया है, जिससे यह तकनीक विवादों में आ गई है।
ऑस्ट्रेलिया ने अपने सभी सरकारी सिस्टम और डिवाइसेस में DeepSeek AI पर प्रतिबंध लगा दिया है। देश की राष्ट्रीय खुफिया एजेंसी ने इसे सुरक्षा के लिए खतरा बताया है।
DeepSeek AI की डेटा सुरक्षा नीतियों पर सवाल उठे हैं। इसकी प्राइवेसी पॉलिसी के अनुसार, सभी उपयोगकर्ता डेटा चीन में स्थित सर्वरों पर सेव होता है।
इटली की सरकार ने भी DeepSeek AI की सेवाओं को ब्लॉक कर दिया है।
आयरलैंड की डेटा प्रोटेक्शन कमीशन ने DeepSeek AI से उनकी डेटा सुरक्षा नीतियों पर अधिक जानकारी मांगी है, जिससे अन्य यूरोपीय देश भी इस पर नजर बनाए हुए हैं।
अमेरिका में कई निजी कंपनियों और सरकारी एजेंसियों ने DeepSeek AI से दूरी बना ली है।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें