ज्योतिरादित्य सिंधिया: मोदी के कार्यकाल में 94% सस्ते हुए रिचार्ज प्लान, आज 1GB की कीमत 9.70रु. है, पहले 270रु
उन्होंने यह भी कहा कि भारत में इंटरनेट डेटा टैरिफ विश्व में सबसे सस्ता है। सिंधिया ने बताया कि देश में सबसे तेज 5G रोलआउट के कारण टैरिफ में 10% की वृद्धि हुई है। उन्होंने संसद में बताया कि पिछले 22 महीनों में 98% जिलों और 82% आबादी को 5G नेटवर्क से जोड़ा जा चुका है।

विस्तार
यदि आपको भी लगता है कि आज आप महंगे रिचार्ज करा रहे हैं तो भाई साब आप गलत हैं। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को लोकसभा में बताया कि 2014 के बाद से मोबाइल फोन टैरिफ में 94% की गिरावट आई है।
लोकसभा में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए सिंधिया ने कहा, "2014 में देश में 90 करोड़ मोबाइल फोन ग्राहक थे, जबकि आज यह संख्या बढ़कर 116 करोड़ हो गई है।" इसी तरह, इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या 2014 में 25 करोड़ थी, जो अब बढ़कर 97.44 करोड़ हो गई है। उन्होंने बताया कि जब उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ती है, तो टैरिफ की निगरानी करना आवश्यक हो जाता है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आंकड़े पेश करते हुए कहा कि 2014 में एक मिनट की कॉल के लिए 50 पैसे लगते थे, अब मात्र 3 पैसे लगते हैं। 2024 में 1GB डाटा की कीमत ₹270 थी, अब ₹9.70 है। इसी तरह 2014 में 1GB ब्रॉडबैंड डेटा की कीमत ₹270 थी, जो अब घटकर ₹9.70 प्रति GB रह गई है, यानी 93% की गिरावट दर्ज की गई है।
- इन तीन देशों में बैन हो चुका है Deepseek AI
- Good News: अब WhatsApp से भी कर सकेंगे मोबाइल रिचार्ज, जमा होगे बिल, आ रहा नया अपडेट
- Gemini 2.0: गूगल ने लॉन्च किया फ्लैगशिप एआई मॉडल, इंसानों की तरह सोचने में है सक्षम
- Alert: बाजार में आया नया वायरस, एक झटके में खाली कर देता है सभी मोबाइल यूजर्स के बैंक अकाउंट