Pixel 9 series: गूगल कर सकता है बड़ा एलान, एक साल के लिए फ्री में मिलेगा Gemini एडवांस का एक्सेस
एक नई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि गूगल पिक्सल 9 सीरीज के साथ Gemini एडवांस का एक्सेस एक साल के लिए फ्री में मिल सकता है। फिलहाल Gemini एडवांस पेड है।

विस्तार
Google की अपकमिंग मोबाइल सीरीज Pixel 9 की लॉन्चिंग 13 अगस्त को होने जा रही है, लेकिन उससे पहले फोन के फीचर्स लीक होने लगे हैं। एक नई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि गूगल पिक्सल 9 सीरीज के साथ Gemini एडवांस का एक्सेस एक साल के लिए फ्री में मिल सकता है। फिलहाल Gemini एडवांस पेड है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि गूगल एप APK फाइल के बीटा वर्जन 15.28 में Gemini एडवांस के कोड को देखा गया है। कोड की जानकारी @AssembleDebug नाम के यूजर ने एक्स पर दी है। बता दें कि गूगल Gemini Advanced गूगल का सबसे पावरफुल एआई टूल है जिसमें कई सारे एक्सक्लूसिव फीचर्स मिलते हैं।
लीक रिपोर्ट के मुताबिक इस साल Pixel 9 सीरीज के तहत तीन नए फोन लॉन्च होंने जिनमें Pixel 9 Pro, Pixel 9 Pro XL और Pixel 9 Pro Fold शामिल हैं। इन तीनों फोन को जेमिनी एडवांस के एक साल के सब्सक्रिप्शन के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
- Apple HomePod Mini: नया कलर वेरियंट भारत में लॉन्च, कारप्ले का भी है सपोर्ट
- iOS 18: पहला पब्लिक बीटा वर्जन हुआ रिलीज, ऐसे करें डाउनलोड और इंस्टॉल
- Humanoid Robot: रेलवे ने ह्यूमनॉइड रोबोट को दी नौकरी, रखरखाव के काम में नहीं है इंसानों की जरूरत
- DoT का एक्शन: साइबर ठगी में शामिल 24,229 मोबाइल नंबर किए गए सस्पेंड, 42 IMEI नंबर भी हुए ब्लॉक