Apple HomePod Mini: नया कलर वेरियंट भारत में लॉन्च, कारप्ले का भी है सपोर्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 16 Jul 2024 11:19 AM IST
सार

HomePod Mini को साल 2020 में iPhone 12 सीरीज के साथ लॉन्च किया गया था। HomePod Mini लाइट इमिटिंग टच पैनल के साथ आता है। इस पैनल के साथ वॉल्यूम कंट्रोल और अल्ट्रा वाइडबैंड (UWB) टेक्नोलॉजी का सपोर्ट है।

विज्ञापन
Apple HomePod Mini Introduced in New Midnight Colour Option in India price and specifications
Apple HomePod Mini - फोटो : apple

    विस्तार

    Apple ने अपने नए स्मार्ट स्पीकर HomePod Mini का नया कलर वेरियंट भारत में लॉन्च कर दिया है। HomePod Mini को साल 2020 में iPhone 12 सीरीज के साथ लॉन्च किया गया था। HomePod Mini लाइट इमिटिंग टच पैनल के साथ आता है। इस पैनल के साथ वॉल्यूम कंट्रोल और अल्ट्रा वाइडबैंड (UWB) टेक्नोलॉजी का सपोर्ट है।

    HomePod Mini के साथ कंपनी का इनहाउस S5 चिपसेट है और एक एक्स्ट्रा U1 चिप भी है जो कि खासतौर पर UWB के लिए है। HomePod Mini स्मार्ट स्पीकर को आईफोन, आईपैड, एपल वॉच और कारप्ले स्पीकर के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

    विज्ञापन

    HomePod Mini की कीमत 10,900 रुपये रखी गई है और इसे नए कलर मिडनाइट में पेश किया गया है। Apple HomePod Mini के नए कलर की बिक्री 10 जुलाई से शुरू हो गई है। कंपनी के मुताबिक HomePod Mini को 100 फीसदी रिसाइकल फैब्रिक से किया गया है। भारत में भी इसकी बिक्री शुरू हो गई है। पहले से यह स्पेस ग्रे, ब्लू, ऑरेंज, व्हाइट और येल्लो कलर में मौजूद था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें