Gemini AI: गूगल होम डिवाइस में भी मिलेगा सपोर्ट, स्पीकर पर एआई से कर सकेंगे बातें
Gemini AI के सपोर्ट के बाद गूगल स्पीकर से एसी के टेंपरेचर को कम या ज्यादा करने के लिए कहा जा सकता है। इसके अलावा अब आपका एसी एआई की मदद से आपको सोने के समय पर टेंपरेचर को खुद ही एडजस्ट करेगा।

विस्तार
Google ने अपने एआई टूल Gemini AI को लेकर बड़ी घोषणा की है। गूगल ने कहा है कि Gemini AI का सपोर्ट अब गूगल होम डिवाइस और गूगल नेस्ट कैमरे में भी मिलेगा। Gemini AI की मदद से गूगल नेस्ट कैमरा किसी की पहचान कर सकेगा।
गूगल ने अपने ब्लॉगपोस्ट में कहा है कि Gemini AI का इंटिग्रेशन गूगल होम डिवाइस और गूगल नेस्ट कैमरा में कर दिया गया है। अब नेस्ट कैमरे के साथ यूजर्स को AI एक्सपेरियंस मिलेगा।
इस अपडेट के बाद गूगल नेस्ट सिक्योरिटी कैमरे काफी एडवांस हो गए हैं। अब इन कैमरों के साथ वीडियो सेगमेंटेशन और आइडेंटिफिकेशन भी मिलेगा। इसका मतलब यह हुआ है कि ये कैमरे जब कोई एक्टिविटी ट्रैक करेंगे तो सिर्फ एक्टिविटी का अलर्ट नहीं देंगे, बल्कि डीटेल में जानकारी देंगे।
- Google TV Streamer: गूगल ने लॉन्च किया 4K टीवी स्ट्रीमर, क्रोमकास्ट को करेगा रिप्लेस
- BSNL: कंपनी ने ग्राहकों को दिया तोहफा, 100 रुपये सस्ता कर दिया यह प्लान, मिलेगा 3300GB डाटा
- जानकारी: क्या है डिजिटल सिग्नेचर जिसके कारण इन लोगों को लगा 1,900 करोड़ रुपये का चूना?
- Brain Chip: चिप से बढ़ाई जा सकेगी सोचने की क्षमता, लकवाग्रस्त लोगों के लिए होगा वरदान