Google TV Streamer: गूगल ने लॉन्च किया 4K टीवी स्ट्रीमर, क्रोमकास्ट को करेगा रिप्लेस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 07 Aug 2024 03:47 PM IST
सार

इसके साथ गूगल के एआई टूल Gemini का भी सपोर्ट मिलेगा। कंटेंट सजेशन के लिए यह Google AI का इस्तेमाल करेगा। कनेक्टिविटी के लिए Google TV Streamer में USB Type-C, HDMI 2.1, थंडरनेट और Wi-Fi 5 के अलावा ब्लूटूथ 5.1 दिए गए हैं।

विज्ञापन
Google TV Streamer 4K Launched With 32GB Storage Gemini AI Features
Google TV Streamer 4K - फोटो : GOOGLE

    विस्तार

    गूगल ने कुछ दिन पहले ही क्रोमकास्ट को बंद कर दिया है जिसे साल 2014 में लॉन्च किया गया था। अब गूगल ने इसकी जगह Google TV Streamer (4K) को लॉन्च किया है। यह साल 2020 में लॉन्च हुए गूगल टीवी (4K) को भी रिप्लेस करेगा। Google TV Streamer के साथ 4K मीडिया स्ट्रीमिंग की सुविधा मिलेगी। Google TV Streamer में 32GB की स्टोरेज है।

    Google TV Streamer (4K) की कीमत 99.99 डॉलर यानी करीब 8,390 रुपये है। इसे गूगल की आधिकारिक वेबसाइट से फिलहाल अमेरिका में ऑर्डर किया जा सकता है। अन्य देशों में इसे जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगा। Google TV Streamer को हेजल और पोरसिलेन कलर में खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    Google TV Streamer (4K) के साथ 4K HDR कंटेंट का 60fps पर सपोर्ट है। इसमें Dolby Vision, HDR 10+ और HLG वीडियो फॉर्मेट का भी सपोर्ट है। इसके अलावा गूगल टीवी स्ट्रीमर डॉल्बी ऑडियो को भी सपोर्ट करता है। इसका कुल वजन 162 ग्राम है। Google TV Streamer की डिजाइन सेटटॉप बॉक्स जैसी है, पहले वाले की डिजाइन डोंगल जैसी थी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें