BSNL: कंपनी ने ग्राहकों को दिया तोहफा, 100 रुपये सस्ता कर दिया यह प्लान, मिलेगा 3300GB डाटा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 07 Aug 2024 01:14 PM IST
सार

अब BSNL ने मॉनसून डबल बोनाजा ऑफर पेश किया है जो कि भारत फाइबर ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए है। BSNL का फाइबर प्लान पहले 499 रुपये मासिक था जिसे अब कंपनी ने 399 रुपये कर दिया है।

विज्ञापन
BSNL Fibre Basic Plan price Drop to Rs 399 per month gives unlimited data at 60Mbps
BSNL - फोटो : अमर उजाला

    सरकारी कंपनी BSNL की मांग पिछले एक महीने से कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। निजी कंपियों के टैरिफ प्लान महंगे होने के बाद सभी को BSNL की याद आ रही है। BSNL का 4जी इस महीने के अंत तक लॉन्च होने वाला है, लेकिन कंपनी लगातार नए-नए और सस्ते प्लान पेश कर रही है।

    BSNL PLAN
    BSNL PLAN - फोटो : अमर उजाला

    अब BSNL ने मॉनसून डबल बोनाजा ऑफर पेश किया है जो कि भारत फाइबर ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए है। BSNL का फाइबर प्लान पहले 499 रुपये मासिक था जिसे अब कंपनी ने 399 रुपये कर दिया है।

    mobile
    mobile - फोटो : iStock

    यह ऑफर शुरुआत तीन महीने के लिए है यानी शुरुआत के तीन महीने BSNL का फाइबर प्लान आपको 399 रुपये में मिलेगा और उसके बाद इसकी कीमत 499 रुपये हो जाएगी। BSNL के इस प्लान में कुल 3300GB डाटा मिलता है जो कि हाई-स्पीड यानी 60Mbps पर मिलता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें