Brain Chip: चिप से बढ़ाई जा सकेगी सोचने की क्षमता, लकवाग्रस्त लोगों के लिए होगा वरदान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 07 Aug 2024 09:57 AM IST
सार

कैलिफोर्निया में स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के न्यूरो सर्जन जैमी हेंडरसन के अनुसार, ये सफलताएं कुछ वैज्ञानिकों को आश्चर्यचकित कर रही हैं। इस पर विश्वास करना मुश्किल है। यह तकनीक हमें कहां ले जाएगी, यह देखना बाकी है।

विज्ञापन
Thinking ability can be increased with the brain chip it will be a boon for paralyzed people
Brain Chip - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    अब ब्रेन चिप की मदद से मानव व्यवहार, उसकी सोचने की क्षमता और शारीरिक शक्ति को बढ़ाया या घटाया जा सकता है। यह तकनीक लकवाग्रस्त लोगों को बहुत फायदा पहुंचा सकती है। लकवाग्रस्त लोगों को चलने-फिरने और बात करने की सुविधा देने वाले उपकरणों में लगातार सुधार किया जा रहा है। वैज्ञानिक इसमें ऐसा भविष्य देख रहे हैं, जिसमें हम यादों को बदल सकते हैं और किसी नए कौशल को डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि अभी इसमें कई बड़ी चुनौतियां हैं।

    जीव विज्ञान, भौतिकी और तकनीक के क्षेत्र में अब ऐसी खोजें की जा रही हैं, जो शायद इन्सानों को भविष्य में ‘साइबोर्ग’ बना दें। साइबोर्ग भविष्य के मानव को लेकर एक कल्पना है। भविष्य में साइबोर्ग वो इन्सान होंगे, जिनके शरीर के भीतर कई तरह की मशीनें और ब्रेन चिप लगी होंगी।

    विज्ञापन

    इन मशीनों और ब्रेन चिप की मदद से इन्सान की शारीरिक और मानसिक क्षमता आज के मुकाबले कई गुना बढ़ जाएगी। इस चिप की मदद से भविष्य में इन्सानों के व्यवहार, उनकी सोचने-समझने की क्षमता और शारीरिक शक्ति को बढ़ाया जा सकेगा। इसकी मदद से अपाहिज लोगों को दोबारा से ठीक किया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें