CERT-In: गूगल क्रोम को लेकर जारी हुआ अलर्ट, खतरे से खाली नहीं है यूज करना, एक गलती पड़ेगी भारी
CERT-In ने कहा है कि क्रोम ब्राउजर में कई खामियां हैं जिनका फायदा हैकर्स उठा सकते हैं और लोगों के सिस्टम को हैक भी कर सकते हैं। ऐसे में यूजर्स के लिए बेहतर यही होगा कि अपने क्रोम ब्राउजर को तुरंत अपडेट करें। बिना अपडेट किए क्रोम ब्राउजर का इस्तेमाल करना मतलब हैकर्स को न्योता देना है।

विस्तार
भारत की साइबर सिक्योरिटी एजेंसी CERT-In ने एक बार फिर से गूगल क्रोम को लेकर चेतावनी दी है। CERT-In ने कहा है कि फिलहाल क्रोम ब्राउजर का इस्तेमाल खतरे से खाली नहीं है। CERT-In ने यह चेतावनी क्रोम के वेब ब्राउजर को लेकर जारी की है।
CERT-In ने कहा है कि क्रोम ब्राउजर में कई खामियां हैं जिनका फायदा हैकर्स उठा सकते हैं और लोगों के सिस्टम को हैक भी कर सकते हैं। ऐसे में यूजर्स के लिए बेहतर यही होगा कि अपने क्रोम ब्राउजर को तुरंत अपडेट करें। बिना अपडेट किए क्रोम ब्राउजर का इस्तेमाल करना मतलब हैकर्स को न्योता देना है।
सर्ट के मुताबिक इन खामियों का फायदा उठाकर हैकर्स आपके सिस्टम को रिमोटली यानी दूर बैठे भी कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा सिस्टम को रिमोटली क्रैश भी किया जा सकता है।
- Update: WhatsApp में आ रहा बड़ा अपडेट, बिना इंटरनेट भी भेज सकेंगे एचडी फोटो और फाइल
- Google Chat: गूगल ने जारी किया बड़ा अपडेट, इसी से Teams और Slack पर कर सकेंगे मैसेज
- Google Circle to Search: गूगल सर्कल टू सर्च फीचर में जल्द सुलझ सकती है ये समस्या, जानिए डिटेल
- VASA 1 AI: डीपफेक को बढ़ावा दे सकता है माइक्रोसॉफ्ट का यह टूल, फोटो से बना देता है वीडियो