Google Circle to Search: गूगल सर्कल टू सर्च फीचर में जल्द सुलझ सकती है ये समस्या, जानिए डिटेल
गूगल सर्कल टू सर्च फीचर यूजर्स के लिए काफी बढ़िया साबित हो रहा है। मगर इसमें एक परेशानी है, जो यूजर्स को काफी दिक्कत में डाल रही है। गूगल ने इस समस्या को जल्द ही ठीक करने का दावा किया है।

विस्तार
स्मार्टफोन में लगातार कई तरह की नई खूबियां आ रही हैं। इनमें से एक फीचर हाल ही में सामने आया है, जिसका नाम है गूगल सर्कल टू सर्च। जी हां, इस फीचर ने फ्लैगशिप स्मार्टफोन के साथ शुरुआत की थी। मगर अब ये कई अन्य फोन्स में भी आने लगा है। मगर इस फीचर में कई तरह की परेशानियां सामने आने लगी है। गूगल पॉडकास्ट में कई यूजर्स ने फीडबैक देते हुए बताया कि ये फीचर कई बार खुद ही ट्रिगर हो जाता है, मगर यूजर्स इसका इस्तेमाल भी नहीं करते हैं। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि गूगल इस शानदार फीचर में जल्द ही सुधार करेगा।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि गूगल इस फीचर को बीते साल लाया था। ये फीचर डिवाइस की डिस्प्ले पर किसी वस्तु को हाइलाइट करते हुए उसे सर्कल कर देता है। इसके बाद ये फीचर सर्कल किए गए प्रोडक्ट को सर्च करता है। इस फीचर की मदद से यूजर्स का समय और मेहनत दोनों की बचत होती है। मान लीजिए आपने कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखा और फिर आप किसी एप या वेबसाइट पर जाने की बजाय गूगल सर्कल टू सर्च का फायदा उठा सकते हैं। इसके साथ ही इसकी मदद से किसी शब्द का अर्थ भी जाना जा सकता है।
गूगल ने पॉडकास्ट में यूजर्स के फीडबैक पर कहा कि हम इस फीचर की समस्या के बारे में अधिक जानकारी ले रहे हैं। गूगल के मुताबिक, ये फीचर टच के मामले में काफी संवेदनशील है। ये होम बटन में सिंपल लॉन्ग प्रेस से ट्रिगर हो जाता है। हालांकि, यूजर्स को इसकी जरूरत नहीं होती है। इस वजह से ये फीचर कई बड़ी समस्याओं को पैदा कर रहा है।
ऐसे में गूगल ने कहा है कि हम इस फीचर पर काम् कर रहे हैं, साथ ही ये भी देख रहे हैं कि ये तभी ट्रिगर हो, जब यूजर्स को इसे चाहते हो, न कि जब ट्रिगर हो जब यूजर्स को इसकी जरूरत न हो। हालांकि, गूगल इसके अपडेट को कब तक रोलआउट करेगा, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
- VASA 1 AI: डीपफेक को बढ़ावा दे सकता है माइक्रोसॉफ्ट का यह टूल, फोटो से बना देता है वीडियो
- Smartphone: एक स्मार्टफोन ने इन पांच गैजेट को कर दिया खत्म, कभी थे सबके चहेते
- Cyber Dost: संभावित फिशिंग प्रयासों से रहें सावधान, फर्जी लिंक पर क्लिक करने से बचें
- सावधान: अब यह कंपनी पढ़ेगी आपके मैसेज, Facebook ने कर दिया आपका सौदा