काम की बात: अब एक सेटिंग बदलने से बढ़ जाएगी Google Chrome की स्पीड, आ रहा नया फीचर
गूगल क्रोम ब्राउजर के लिए "Browser Health" फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। इस फीचर के आने के बाद यूजर्स अपने क्रोम ब्राउजर की हेल्थ को चेक कर सकेंगे और मैनेज भी कर सकेंगे।

विस्तार
गूगल क्रोम (Google Chrome) दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला वेब ब्राउजर है। मोबाइल से लेकर वेब दोनों पर इसके यूजर्स किसी अन्य के मुकाबले काफी अधिक हैं। Google Chrome में कई सारे ऐसे फीचर्स हैं जिनके बारे में यूजर्स को जानकारी नहीं है। गूगल क्रोम के साथ एक बड़ी समस्या यह है कि जब आप कई सारे टैब एक साथ ओपन करते हैं तो क्रोम स्लो हो जाता है। अब गूगल ने इस समस्या का समाधान किया है।
रिपोर्ट के मुताबिक गूगल, क्रोम के लिए एक नए अपडेट पर काम कर रहा है। गूगल क्रोम ब्राउजर के लिए "Browser Health" फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। इस फीचर के आने के बाद यूजर्स अपने क्रोम ब्राउजर की हेल्थ को चेक कर सकेंगे और मैनेज भी कर सकेंगे।
कहा जा रहा है कि गूगल "Performance" को मेन्यू से हटा रहा है। इसके हटने के बाद "Memory Saver" और "Battery Saver" जैसे फीचर्स सामने दिखेंगे।
- काम की बात: बिना मोबाइल नंबर के भी जीमेल में ऑन कर सकते हैं 2FA, जानें सेट करने का तरीका
- Threads: अब इंस्टाग्राम से थ्रेड पर कर सकेंगे पोस्ट, आ रहा है नया अपडेट
- Circle to Search: अब आईफोन में भी मिलेगा एंड्रॉयड का यह एक्सक्लूसिव फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल
- VIP Number: ऐसे मिलेगा वीआईपी नंबर, जानें ऑनलाइन अप्लाई करने का तरीका