काम की बात: बिना मोबाइल नंबर के भी जीमेल में ऑन कर सकते हैं 2FA, जानें सेट करने का तरीका

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 09 May 2024 02:13 PM IST
सार

आमतौर पर 2FA इस्तेमाल के लिए मोबाइल नंबर की जरूरत होती है, लेकिन आज की इस रिपोर्ट में हम आपको बिना फोन नंबर जीमेल में 2FA सेट करने का तरीका बताएंगे। आइए जानते हैं...

विज्ञापन
How to setup Google two step verification without using a phone number
Gmail 2FA - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    इंटरनेट की इस दुनिया में टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) की काफी अहमियत है। 2FA की मदद से लोग अपने अकाउंट को सिक्योर रखते हैं। जीमेल से लेकर फेसबुक तक में लंबे समय से 2FA का इस्तेमाल हो रहा है। आमतौर पर 2FA इस्तेमाल के लिए मोबाइल नंबर की जरूरत होती है, लेकिन आज की इस रिपोर्ट में हम आपको बिना फोन नंबर जीमेल में 2FA सेट करने का तरीका बताएंगे। आइए जानते हैं...

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल ने हाल ही में अपग्रेडेड 2FA लॉन्च किया है जिसके लिए फोन नंबर की जरूरत नहीं है। इस प्रोसेस में फोन नंबर की जगह ऑथेंटिकेटर एप या हार्डवेयर सिक्योरिटी कीज की जरूरत होगी। गूगल ने इस फीचर की जानकारी अपने ब्लॉग में दी है।

    विज्ञापन
    • किसी वेब ब्राउजर में google.com/account/about/ में जाएं।
    • यहां आपको अपने गूगल अकाउंट को लॉगिन करना होगा.
    • लॉगिन के बाद नेविगेशन पैनल में "Security" का ऑप्शन दिखेगा। इस पर क्लिक करें।
    • अब "Security" में सेटिंग में जाएं और "How you sign in to Google" के ऑप्शन पर क्लिक करें।
    • अब यहां आपको "2-Step Verification" पर क्लिक करना है।
    • अब "Get Started" पर क्लिक करें और सेटिंग करें।
    • यहां आपको तीन ऑप्शन मिलेंगे जिनमें मोबाइल नंबर, गूगल प्रॉम्प्ट, और सिक्योरिटी कीज शामिल होंगे।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें