Threads: अब इंस्टाग्राम से थ्रेड पर कर सकेंगे पोस्ट, आ रहा है नया अपडेट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 09 May 2024 11:20 AM IST
सार

यहां एक बात ध्यान देने वाली है कि आप हैशटैग शेयर नहीं कर पाएंगे यानी यदि आप इंस्टाग्राम किसी पोस्ट को हैशटैग के साथ शेयर करते हैं तो वह हैशटैग Threads पर नजर नहीं आएगा। बता दें कि Meta, Threads को फेसबुक और इंस्टाग्राम दोनों पर प्रमोट कर रहा है।

विज्ञापन
Meta will soon give users option to share their Instagram posts on Threads
Threads Update - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Meta ने पिछले साल एक्स (पूर्व में ट्विटर) Threads को लॉन्च किया था। Threads भी एक्स की तरह एक माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म है। Threads को लेकर लॉन्चिंग के दौरान से ही लोगों की शिकायतें हैं। Threads में कई सारे ऐसे फीचर्स नहीं हैं जिनकी जरूरत यूजर्स को है, हालांकि कंपनी पर इस पर काम कर रही है।

    लॉन्चिंग के दौरान Threads एप को डिलीट करने का कोई ऑप्शन नहीं था लेकिन बाद में कंपनी ने यह सुविधा दी। अब Threads एक नए फीचर पर काम कर रहा है जिसके आने के बाद इंस्टाग्राम के पोस्ट को Threads पर ऑटोमैटिक पोस्ट किया जा सकेगा यानी क्रॉस पोस्टिंग का फीचर आ रहा है।

    विज्ञापन

    फिलहाल Threads के इस फीचर की टेस्टिंग हो रही है, हालांकि अपडेट आने के बाद भी यह फीचर सिर्फ फोटो के लिए काम करेगा ना कि वीडियो और रील्स के लिए। अब कायदे से देखा जाए तो इंस्टाग्राम पूरी तरह से वीडियो प्लेटफॉर्म बन गया है। ऐसे में Threads को फोटो प्लेटफॉर्म बनाया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें