Circle to Search: अब आईफोन में भी मिलेगा एंड्रॉयड का यह एक्सक्लूसिव फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल
सर्किल टू सर्च फीचर के आईफोन में आने की जानकारी गूगल लेंस के डिजाइन मैनेडजर Minsang Choi ने दी है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट किया है जिसके साथ "Search your screenshot" कैप्शन लिखा है। इसकी मदद से आप लेंस की मदद से किसी भी चीज को सर्च कर सकते हैं। इसके लिए शॉर्टकट एप बनाना होगा।

विस्तार
सर्किल टू सर्च गूगल का एक्सक्लूसिव फीचर है जिसे कई स्मार्टफोन के साथ एक्सक्लूसिव तौर पर दिया गया है। यह फीचर सिर्फ गैलेक्सी एस24 सीरीज और Pixel 8 सीरीज के लिए है, लेकिन अब यह फीचर iPhone में भी आ गया है। इस फीचर का इस्तेमाल गूगल एप और Apple शॉर्टकट के जरिए किया जा सकेगा, हालांकि आईओएस वर्जन के साथ कुछ बंदिशें भी हैं।
सर्किल टू सर्च फीचर के आईफोन में आने की जानकारी गूगल लेंस के डिजाइन मैनेडजर Minsang Choi ने दी है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट किया है जिसके साथ "Search your screenshot" कैप्शन लिखा है। इसकी मदद से आप लेंस की मदद से किसी भी चीज को सर्च कर सकते हैं। इसके लिए शॉर्टकट एप बनाना होगा। आईफोन में इस शॉर्टकट को एक्टिवेट करने के बाद पहले आईफोन एक स्क्रीनशॉट लेगा और फिर गूगल लेंस की मदद से उस कंटेंट को सर्च करेगा।
- पहली शर्त यह है कि आपका आईफोन iOS 13 या इसके बाद के वर्जन वाला होना चाहिए।
- अपने फोन में गूगल एप डाउनलोड करें और पहले से है तो उसे अपडेट करें।
- अब जैसे ही आप स्क्रीनशॉट लेंगे तो वहां पर आपको गूगल लेंस के जरिए सर्च का ऑप्शन मिलेगा।
- ऑप्शन पर क्लिक करके आप सर्च कर सकते हैं।
- शॉर्टकट बनाने के लिए आपके आईफोन की सेटिंग में Accessibility > Touch > में जाना होगा। उसके बाद डबल टैप या ट्रिपल टैप के साथ शॉर्टकट गेस्चर बनाएं।
वैसे देखा जाए तो यह कोई नया अपडेट नहीं है, क्योंकि इससे पहले भी आईफोन में गूगल लेंस का इस्तेमाल करते हुए आप किसी भी चीज को सर्च कर सकते थे और उसके बारे में जानकारी हासिल कर सकते थे।
- Google: गूगल के डिजिटल वॉलेट में रख सकेंगे टिकट समेत दस्तावेज; प्ले स्टोर से कर सकते हैं डाउनलोड
- VIP Number: ऐसे मिलेगा वीआईपी नंबर, जानें ऑनलाइन अप्लाई करने का तरीका
- फोन के साथ सिंक नहीं हो रही स्मार्टवॉच, जानें टिप्स
- OpenAI: कंटेंट क्रिएटर्स की आने वाली है मौज, ओपनएआई तैयार कर रहा है मीडिया मैनेजर टूल