Android 14: IOS को टक्कर देगा गूगल, पिक्सल में डेवलपर प्रिव्यू के लिए जारी किया एंड्रॉयड 14, मिलेंगे ये फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 10 Feb 2023 12:47 PM IST
सार

नए एंड्रॉयड में बेहतर इंटरफेस स्पीड, बेहतर पावर ऑप्टिमाइजेशन और सिक्योरिटी जैसे फीचर्स मिलने वाले हैं। Android 14 को पिक्सल स्मार्टफोन के लिए विशेष रूप से उपलब्ध किया गया है।

विज्ञापन
Google Android 14 release for for Pixel Devices for Developer Preview features details in hindi
Android 14 - फोटो : Google

    विस्तार

    गूगल ने अपने नए एंड्रॉयड 14 को पिक्सल फोन में डेवलपर प्रिव्यू के लिए जारी कर दिया है। फिलहाल नए एंड्रॉयड को Pixel 7 सीरीज, Pixel 6 सीरीज, Pixel 6a, Pixel 5, Pixel 5a और Pixel 4a सहित अन्य पिक्सल स्मार्टफोन के लिए विशेष रूप से उपलब्ध किया गया है। नए एंड्रॉयड में बेहतर इंटरफेस स्पीड, बेहतर पावर ऑप्टिमाइजेशन और सिक्योरिटी जैसे फीचर्स मिलने वाले हैं।

    गूगल के एंड्रॉयड डेवलपर पेज पर शेयर की गई जानकारी के अनुसार, नए Android 14 डेवलपर प्रिव्यू इमेज में कई पिक्सल डिवाइस उपलब्ध हैं। इनमें Pixel 7 सीरीज के वैनिला वेरिएंट और Pixel 7 Pro के साथ Pixel 6 और Pixel 6 Pro, Pixel 6a, Pixel 5 सीरीज, Pixel 5a और Pixel 4a शामिल हैं। यूजर्स एंड्रॉइड फ्लैश टूल का उपयोग करके या इसे मैन्युअल रूप से इंस्टॉल करके एंड्रॉइड 14 सिस्टम इमेज तक पहुंच प्राप्त कर सकते हैं। एंड्रॉयड 14 डेवलपर के प्रिव्यू ने आगामी फीचर्स और सुधारों की एक झलक भी दी है।

    विज्ञापन

    डेवलपर प्रिव्यू के अनुसार, नए एंड्रॉयड को बेहतर इंटरफेस स्पीड, पावर-ड्रा ऑप्टिमाइजेशन के साथ बेहतर सिक्योरिटी और प्राइवेसी सुधार के साथ लाया जाएगा। इसमें सभी एप्स के लिए नॉन-लीनियर स्केलिंग के साथ बड़े फॉन्ट भी जोड़े गए हैं। साथ ही बैकग्राउंड एप ऑप्टिमाइजेशन को भी बेहतर किया गया है, ताकि फोन ज्यादा फास्ट हो सके।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    नए एंड्रॉयड अपडेट में 200 प्रतिशत तक नॉन-लीनियर स्केलिंग के साथ बड़े फॉन्ट मिल सकते हैं, जो वर्तमान में पिक्सल फोन के लिए 130 प्रतिशत है। यूजर्स डेवलपर सेटिंग> एक्सेसिबिलिटी> डिस्प्ले साइज और टेक्स्ट सेटिंग्स का चयन करके इसका टेस्ट कर सकते हैं।

    बेहतर फॉन्ट स्केलिंग बड़ी स्क्रीन और फोल्डेबल डिवाइस पर भी लागू होती है। एक अन्य बड़े बदलाव में की बात करें तो नए एंड्रॉयड में अधिकांश नए इंस्टॉल किए गए एप्स को पहले से एक्सेस नहीं दिया जाएगा, बल्कि उन्हें डिफॉल्ट रूप से अस्वीकार पर सेट किया जाएगा। यूजर्स अपनी मर्जी से बाद में यह एक्सेस दे सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें