Global Survey: ChatGPT ने लिखा ऐसा लव लेटर, भारतीय युवा खा गए धोखा, अब डेटिंग प्रोफाइल बनाने में ले रहे मदद
Chatgpt: हर चार में से एक व्यक्ति लव लेटर लिखने के लिए एआई टूल का इस्तेमाल कर रहा है। वहीं सर्वे में यह बात भी सामने आई है कि 78% भारतीय ने एआई द्वारा लिखे लव लेटर को इंसानों द्वारा लिखा बताया है।

विस्तार
ओपनएआई के एआई चैटबॉट ChatGPT अपनी लॉन्चिंग के बाद से ही लोकप्रिय हो गया है। करोड़ों लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं अब युवा डेटिंग प्रोफाइल बनाने से लेकर लव लेटर लिखने तक के लिए चैटजीपीटी की मदद ले रहे हैं। एक ग्लोबल सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ है कि किसी इंसान के लिखे लव लेटर और चैटजीपीटी के लिखे लेटर में भी भारतीय धोखा खा रहे हैं। सर्वे के अनुसार, करीब 78% भारतीय दोनों लव लेटर में फर्क और पहचान तक नहीं कर पा रहे हैं।
ग्लोबल सर्वे की यह रिपोर्ट मैकेफी (McAfee) ने जारी की है। मैकेफी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के कारण प्रेम संबंधों पर पड़ने वाले असर पर एक ग्लोबल सर्वे किया है। सर्वे के अनुसार, हर चार में से एक व्यक्ति लव लेटर लिखने के लिए एआई टूल का इस्तेमाल कर रहा है। वहीं सर्वे में यह बात भी सामने आई है कि 78% भारतीय ने एआई द्वारा लिखे लव लेटर को इंसानों द्वारा लिखा बताया है।
यानी एआई और इंसान के लिखे लेटर में काफी ज्यादा समानताएं देखी जा रही हैं। यही कारण है कि अब युवा लव लेटर लिखने तक में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल की मदद ले रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं सर्व के अनुसार, 73 फीसदी लोग डेटिंग प्रोफाइल बनाने में ChatGPT की मदद से रहे हैं। वहीं 62 फीसदी भारतीय युवा इस वेलेंटाइन-डे पर एआई की मदद से लव लेटर लिखने की योजना बना रहे हैं। मैकेफी ने कहा कि इस सर्वे में 9 देशों के 5 हजार लोगों ने भाग लिया था।
चैटजीपीटी को शुरुआत से ही स्टूडेंट द्वारा कॉलेज थीसिस लिखने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। हाल ही में एआई टैचबॉट चैटजीपीटी ने एक विश्वविद्यालय में परीक्षा के दौरान 20 मिनट में 2,000 शब्दों का एक निबंध लिखकर सबको चौंका दिया था। सिर्फ इतना ही नहीं चैटजीपीटी एमबीए और मेडिकल जैसे प्रोफेशनल सब्जेक्ट्स के एग्जाम भी पास कर लिए हैं।
- Gita GPT: गूगल के इंजीनियर ने बनाया एआई चैटबॉट गीता जीपीटी, भगवद गीता से प्रेरित होकर मिलेगा हर समस्या का हल
- PhonePe: फोनपे यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब देश के बाहर भी कर सकेंगे UPI पेमेंट
- Xiaomi 13 Pro: शाओमी के फ्लैगशिप फोन की लॉन्च तारीख आई सामने, 50MP कैमरा और 120W फास्ट चार्जिंग से होगा लैस
- Immersive View: गूगल मैप में अब मिलेगी नई सुविधा, नए शहर में घूमना होगा आसान, ऐसे करेगा काम