PhonePe: फोनपे यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब देश के बाहर भी कर सकेंगे UPI पेमेंट
International Payments: यदि आप किसी दूसरे देश की यात्रा कर रहे हैं और वहां खरीदारी करना चाहते हैं तो आपके लिए यूपीआई पेमेंट यानी यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस करना अब आसान हो जाएगा।

विस्तार
डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म फोनपे (PhonePe) ने एक नई सर्विस शुरू करने की घोषणा की है जो यूजर्स को यूपीआई के माध्यम से इंटरनेशनल पेमेंट करने की सुविधा देती है। यदि आप किसी दूसरे देश की यात्रा कर रहे हैं और वहां खरीदारी करना चाहते हैं तो आपके लिए यूपीआई पेमेंट यानी यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस करना अब आसान हो जाएगा।
नई सुविधा की शुरुआत करते हुए कंपनी ने कहा कि फोनपे यूजर्स को अब सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), भूटान और नेपाल में किसी भी अंतरराष्ट्रीय व्यापारियों को पेमेंट किया जा सकता है जिनके पास स्थानीय क्यूआर कोड है। कंपनी नई सुविधा को एनआईपीएल (एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड) के सहयोग से लाया है। कंपनी का कहना है कि जल्द ही अन्य देशों में भी यूपीआई पेमेंट को सक्षम किया जाएगा।
फोनपे का कहना है कि कंपनी जल्द ही यूपीआई इंटरनेशनल पेमेंट सर्विस को अन्य देशों में भी पेश करने की योजना बना रही है। बता दें कि भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NCPI) ने पहले उपरोक्त देशों में इंटरनेशनल यूपीआई पेमेंट के लिए समर्थन की घोषणा की थी।