Gmail: गूगल करने जा रहा है बड़ा बदलाव, जल्दी ही QR से रिप्लेस होगा 2FA

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 25 Feb 2025 02:37 PM IST
सार

Google के प्रवक्ता रॉस रिचेनड्रफर ने इस बदलाव पर कहा, "SMS कोड उपयोगकर्ताओं के लिए एक बड़ा जोखिम पैदा करते हैं। हम एक नया और सुरक्षित तरीका पेश कर रहे हैं, जिससे हमलावरों के लिए संभावनाओं को सीमित किया जा सके और उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित रखा जा सके।"

विज्ञापन
Gmail to Replace SMS Authentication With QR Codes for Two Factor Authentication Details in hindi
Gmail Tips - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    Google जल्द ही Gmail के लिए SMS आधारित टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) को बंद करने वाला है। एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी अब SMS कोड की जगह क्विक रिस्पॉन्स (QR) कोड पेश करने जा रही है। इस बदलाव का उद्देश्य Google खातों की सुरक्षा बढ़ाना है, क्योंकि साइबर अपराधी उपयोगकर्ताओं को उनके SMS लॉगिन कोड साझा करने के लिए धोखा दे सकते हैं। SMS-आधारित 2FA सिस्टम पुराना होने के बावजूद कई प्लेटफार्मों पर अभी भी समर्थित है।

    फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, Google आगामी महीनों में SMS कोड के स्थान पर QR कोड लागू करेगा। अभी तक Google जब भी कोई उपयोगकर्ता अपने खाते में लॉगिन करता था, तो उसे एक 6-अंकों का कोड SMS के माध्यम से भेजा जाता था, जिसे सही पासवर्ड दर्ज करने के बाद इनपुट करना होता था। यह 2011 में पेश किया गया Google का पहला 2FA सिस्टम था, हालांकि, बाद के वर्षों में और अधिक सुरक्षित विकल्प जोड़े गए हैं।

    विज्ञापन

    जब Google SMS आधारित 2FA को हटाएगा, तो Gmail उपयोगकर्ताओं को एक QR कोड दिखाया जाएगा, जिसे स्मार्टफोन के कैमरा ऐप से स्कैन करना होगा। कंपनी का मानना है कि यह तरीका उपयोगकर्ताओं की पहचान सत्यापित करने का अधिक सुरक्षित तरीका होगा, जिससे SMS-आधारित अटैक को रोका जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Google के प्रवक्ता रॉस रिचेनड्रफर ने इस बदलाव पर कहा, "SMS कोड उपयोगकर्ताओं के लिए एक बड़ा जोखिम पैदा करते हैं। हम एक नया और सुरक्षित तरीका पेश कर रहे हैं, जिससे हमलावरों के लिए संभावनाओं को सीमित किया जा सके और उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित रखा जा सके।"

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें