Cyber Scam: इंदौर में महिला के साथ 96 लाख रुपये की ठगी, आपकी एक गलती और ठगों की मौज
पीड़िता का खाता भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में है और उन्होंने SBI लाइफ इंश्योरेंस की दो पॉलिसियां पहले से ली हुई थीं। वर्ष 2023 में उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने अपना नाम राजीव शर्मा बताया और खुद को SBI का अधिकारी बताया।

विस्तार
इंदौर में एक सेवानिवृत्त शिक्षिका के साथ 96 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने खुद को SBI लाइफ इंश्योरेंस का अधिकारी बताकर महिला को दो साल तक गुमराह किया और विभिन्न बहानों से उनसे बड़ी रकम ऐंठ ली। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता का खाता भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में है और उन्होंने SBI लाइफ इंश्योरेंस की दो पॉलिसियां पहले से ली हुई थीं। वर्ष 2023 में उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने अपना नाम राजीव शर्मा बताया और खुद को SBI का अधिकारी बताया।
उस व्यक्ति ने पीड़िता से कहा कि उनकी बीमा पॉलिसियों पर एक "सरेंडर अमाउंट" निकाला जा सकता है, लेकिन इसके लिए उन्हें पहले एक प्रीमियम राशि जमा करनी होगी। महिला ने विश्वास कर लिया क्योंकि ठग ने उनके बीमा विवरण के बारे में बातें कीं, जिससे वह वास्तविक अधिकारी जैसा लगा। उन्होंने सबसे पहले 1 लाख रुपये प्रोसेसिंग शुल्क के रूप में ट्रांसफर कर दिए।
इसके बाद ठगों ने बार-बार अलग-अलग बहाने बनाकर महिला से और पैसे मंगवाने शुरू कर दिए। उन्होंने दावा किया कि पॉलिसी प्रोसेसिंग, टैक्स और भविष्य में अधिक लाभ पाने के लिए उन्हें नियमित भुगतान करना होगा। इस तरह महिला ने कुल 34 ऑनलाइन ट्रांजैक्शन किए, जिनकी कुल राशि 96 लाख रुपये तक पहुंच गई।
- क्या बात है: DSLR कैमरे की जरूरत खत्म करने की तैयारी में यह कंपनी, लाने वाली है गजब का स्मार्टफोन
- ChatGPT ने क्यों बैन किए चाइनीज यूजर्स के अकाउंट?
- Fact Check: 75 साल से अधिक उम्र के लोगों को नहीं देना होगा टैक्स, सरकार ने कहा कहा?
- Tech Tips: हर रोज काम आने वाले पांच टेक टिप्स, नोट करके रख लें, बहुत काम आएंगे