क्या बात है: DSLR कैमरे की जरूरत खत्म करने की तैयारी में यह कंपनी, लाने वाली है गजब का स्मार्टफोन
मार्क गुरमन के अनुसार, एपल सितंबर 2025 में iPhone 17 सीरीज लॉन्च करेगा और इसमें विशेष रूप से कैमरा व वीडियो फीचर्स को हाईलाइट करेगा। कंपनी का लक्ष्य iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max को कंटेंट क्रिएटर्स के लिए सबसे आकर्षक डिवाइस बनाना है।

विस्तार
DSLR कैमरे की जल्द ही छुट्टी होने वाली है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि Apple अब डीएसएलआर कैमरे की जरूरत को खत्म करने की तैयारी कर रही है। एपल लंबे समय से स्मार्टफोन मार्केट में अपने फ्लैगशिप iPhone सीरीज के जरिए राज कर रहा है। iPhones अपने दमदार परफॉर्मेंस, स्मूद यूजर इंटरफेस और एडवांस्ड कैमरा सेंसर के लिए जाने जाते हैं।
खासकर, वीडियो रिकॉर्डिंग के मामले में iPhone के कैमरा सेंसर बेहतरीन माने जाते हैं। अब एपल iPhone 17 Pro को सबसे बेहतरीन वीडियो रिकॉर्डिंग डिवाइस बनाने की योजना बना रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इसे इतना उन्नत बनाना चाहती है कि यह प्रोफेशनल कैमरों को भी रिप्लेस कर सके और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एक प्राइमरी डिवाइस बन जाए।
ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन ने अपनी 'Power On' न्यूजलेटर में बताया कि एपल आगामी iPhone 17 Pro मॉडल्स के वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर्स को काफी ज्यादा अपग्रेड करने की योजना बना रहा है। अब तक iPhones को उनके शानदार वीडियो क्वालिटी के लिए जाना जाता था, लेकिन एपल इसे और भी ज्यादा एडवांस्ड बनाना चाहता है ताकि व्लॉगर्स और कंटेंट क्रिएटर्स iPhone को ही अपनी वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए प्राथमिक डिवाइस बना सकें। इस अपग्रेड के साथ, स्टैंडअलोन कैमरों की जरूरत खत्म हो सकती है।