ChatGPT ने क्यों बैन किए चाइनीज यूजर्स के अकाउंट?

अमर उजाला

Tue, 25 February 2025

Image Credit : Adobe Stock

हाल ही में OpenAI ने चीन से जुड़े कई अकाउंट्स को बैन कर दिया है। 

Image Credit : अमर उजाला

हाल ही में कंपनी की थ्रेट इंटेलिजेंस रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि ये अकाउंट्स सोशल मीडिया मॉनिटरिंग और डेटा एनालिटिक्स से जुड़ी गतिविधियों में लिप्त थे।

Image Credit : Adobe Stock

रिपोर्ट के अनुसार, ये चीनी अकाउंट्स सोशल मीडिया पर हो रही गतिविधियों को ट्रैक करने वाले टूल्स के लिए स्वचालित विवरण (डिस्क्रिप्शन) जनरेट कर रहे थे। 

Image Credit : Adobe Stock

आरोप है कि इन टूल्स का उपयोग अमेरिका और यूरोप में हो रहे विरोध प्रदर्शनों की रियल-टाइम निगरानी करने और चीनी सुरक्षा एजेंसियों तक जानकारी पहुंचाने के लिए किया जा रहा था।

Image Credit : Adobe Stock

OpenAI के मुताबिक चैटजीपीटी का इस्तेमाल अमेरिका, जर्मनी और ब्रिटेन जैसे देशों में यह जांचने के लिए किया जा रहा था कि क्या उनकी इनसाइट्स चीनी दूतावासों और खुफिया एजेंसियों तक पहुंच रही हैं। 

Image Credit : Freepik

जांच में यह भी सामने आया कि ये यूजर्स OpenAI के AI मॉडल्स की मदद से कोड डिबगिंग और डेटा एनालिसिस कर रहे थे। 

Image Credit : FREEPIK

OpenAI की सख्त नीतियां यह सुनिश्चित करती हैं कि उनकी AI तकनीक का उपयोग किसी भी अनधिकृत निगरानी, संचार जासूसी (कम्युनिकेशन सर्विलांस) या व्यक्तिगत स्वतंत्रता के हनन के लिए न हो।

Image Credit : Freepik

OpenAI पहले भी गलत तरीके से AI का उपयोग करने वाले अकाउंट्स पर कार्रवाई कर चुका है।

Image Credit : Freepik

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More