बॉस की जुए की लत ने इस बड़ी मोबाइल कंपनी को कर दिया बर्बाद, होने वाली है दिवालिया

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 30 Nov 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
Gionee close to bankruptcy as Chairman Loses Cash At Casino
Gionee’s founder, chairman and CEO, Liu Lorang

    कहते हैं कि यदि राजा ही किसी राज्य को शिखर तक पहुंचा सकता है और किसी का गुलाम भी बनवा सकता है। कुछ ऐसी ही हालत कभी दुनिया की बड़ी मोबाइल निर्माता कंपनियों में गिनी जाने वाली जियोनी की हो गई है। जियोनी भारत से अपना कारोबार तो समेट ही रही है और साथ ही अन्य देशों से भी कंपनी का व्यापार जल्द ही खत्म होने वाला है, क्योंकि कंपनी दिवालिया हो गई है। खबर यह भी है कि भारतीय मोबाइल निर्माता कंपनी कार्बन जियोनी में कुछ हिस्सेदारी खरीद रही है। खास बात यह है कि कंपनी को दिवालिया किसी और ने नहीं, बल्कि कंपनी ने मालिक ने बना दिया है।

    ये भी पढ़ेंः 4G नेटवर्क होने के बाद भी नहीं मिल रही है स्पीड तो फटाफट करें यह सेटिंग

    दरअसल जियोनी के संस्थापक और चेयरमैन लियू लोरांग को जुआ खेलने की लत है और हाल ही में हांगकांग के एक कैसीनों में उन्होंने 1 अरब ईएमबी यानि करीब 1,006 करोड़ रुपये गंवा दिए। वहीं इससे पहले भी एक रिपोर्ट आई थी जिसमें कहा गया था कि लोरांग ने कैसीनों में ही 10 बिलियन युआन यानि करीब 1.4 अरब डॉलर रुपये गंवाए हैं, हालांकि इस रिपोर्ट को लोरांग ने एक इंटरव्यू में खारिज कर दिया था। इस साल की शुरुआत में ही जियोनी में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी हुई है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः Realme U1 vs Redmi note 6 Pro vs Oppo A7: देखें किसमें कितना है दम

    साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट की मानें तो जियोनी फिलहाल 17 बिलियन युआन यानि करीब 2.4 बिलियन डॉलर के कर्ज में डूबी है। कर्ज की राशि में विज्ञापनदाताओं, बैंक और मीडिया रिलेशन टीम के पैसे शामिल हैं। साल 2016 में जियो ने पूरी दुनिया में 40 मिलियन फोन बेचे थे और भारत में सेल्फी स्मार्टफोन बाजार में कंपनी की हिस्सेदारी 5 फीसदी तक हो गई थी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें