Honor 8C भारत में हुआ लांच, मिलेगा AI वाला सेल्फी कैमरा

तमाम लीक्स के बाद हुवावे के सब-ब्रांड ऑनर ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Honor 8C लांच कर दिया है। ऑनर 8सी में नॉच के साथ 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली डिस्प्ले है। इसके अलावा इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही ऑनर 8सी के कैमरे में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सपोर्ट दिया गया है।
ये भी पढ़ेंः Realme U1 vs Redmi note 6 Pro vs Oppo A7: देखें किसमें कितना है दम
Honor 8C की कीमत
Honor 8C की बात करें तो इस फोन के 4 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 11,999 रुपये है, वहीं 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 12,999 रुपये है। दोनों वेरियंट ऑरोरा ब्लू, मैजिक नाइट ब्लैक, प्लैटिनम गोल्ड और नीबूला पर्पल कलर वेरियंट में मिलेंगे। फोन की बिक्री अमेजॉन इंडिया से 10 दिसंबर से होगी।
ये भी पढ़ेंः Realme U1 अनबॉक्सिंग: देखें कैसा है दुनिया का पहला हीलियो P70 प्रोसेसर वाला फोन
Honor 8C की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड ओरियो 8.1 और 6.26 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1520 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम व ग्राफिक्स के लिए 506 जीपीयू दिया गया है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है।
ये भी पढ़ेंः Detel ने भारत में लांच किया दुनिया का सबसे सस्ता LCD TV
वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। दोनों कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी और साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी सपोर्ट मिलेगा। ऑनर 8सी में 32GB और 64GB की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन में 4000 एमएएच की बैटरी मिलेगी और कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v4.2, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी और 3.5mm का हेडफोन जैक मिलेगा।