4G नेटवर्क होने के बाद भी नहीं मिल रही है स्पीड तो फटाफट करें यह सेटिंग

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 29 Nov 2018 05:19 PM IST
विज्ञापन
How to increase 4g speed in mobile on all network Airtel, Jio, Vodafone and Idea
INCREASE 4G SPEED

    आजकल अधिकतर लोगों के पास स्मार्टफोन हैं और सभी स्मार्टफोन 4जी सपोर्ट वाले हैं। ऐसे में आपके फोन में एयरटेल, जियो, वोडाफोन या फिर आइडिया का 4जी सिम कार्ड होगा। शहरों में तो 4जी नेटवर्क की स्थिति ठीक है लेकिन गांव में बहुत ही खराब है। चाहे नेटवर्क 3जी हो या 4जी यदि इंटरनेट की स्पीड अच्छी है तो कोई दिक्कत नहीं है लेकिन 4जी नेटवर्क पर स्पीड का ना मिलना बड़ा गुस्सा दिलाता है, क्योंकि कई बार जरूरी काम भी इसकी वजह से रुक जाता है। तो आइए आज हम एंड्रॉयड स्मार्टफोन में 4जी नेटवर्क की स्पीड बढ़ाने का तरीका बताते हैं।

    fiber cable
    fiber cable

    अगर आपके इलाके में कॉपर केबल की जगह फाइबर केबल का इस्तेमाल हुआ है तो नेटवर्क अच्छा रहेगा और स्पीड भी मिलेगी। जियो की स्पीड एयरटेल के मुकाबले इसीलिए अच्छी है। अगली स्लाइड में जानें कैसे बढ़ाएं स्पीड।

    network
    network

    अगर आपका इंटरनेट स्लो चल रहा है तो सबसे पहले फोन की सेटिंग्स चेक करें। फोन की सेटिंग में नेटवर्क सेटिंग में जाएं और preferred type of network को 4G या LTE सेलेक्ट करें।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें