गेमिंग के शौकीनों के लिए भारत में लांच हुआ यह स्मार्टफोन, 3D वैपर चैंबर कूलिंग सिस्टम से है लैस

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 29 Nov 2018 04:20 PM IST
Asus ROG Phone launched in India, Know price and specifications
Asus ROG Phone

    यदि आपको भी फोन पर गेम खेलने का शौक है तो आपके लिए भारत में Asus ROG स्मार्टफोन लांच हो गया है। इस फोन को पहली बार इसी साल जून में रिपब्लिक ऑफ गेमर्स कंप्यूटेक्स 2018 में लांच किया गया था। आसुस आरओजी को लेकर कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें 3D वैपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है और साथ ही इसमें एक्सट्रा कूलिंग के लिए कार्बन पैड व कॉपर स्प्रिडर दिया गया है। आसुस आरओजी की अन्य खासियतों की बात करें तो इसमें अल्ट्रासोनिक एयरट्रिगर टच सेंसर है जो गेम खेलने वालों के लिए एक तोहफा है।

    Asus ROG की कीमत और लांचिंग ऑफर्स

    भारत में Asus ROG के 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 69,999 रुपये है और इस फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट से शुरू हो गई है। इस फोन के साथ फ्लिपकार्ट कंप्लिट मोबाइल प्रोटेक्शन सिर्फ 999 रुपये में मिलेगा। फोन के साथ मिलने वाले एसेसरीज की कीमत की बात करें तो प्रोफेशनल डॉक की कीमत 5,499 रुपये, गेमवाइस (जॉय स्टिक) की कीमत 5,999 रुपये, ट्विनव्यू डॉक की कीमत 21,999 रुपये, डेस्कटॉप डॉक की कीमत 12,999 रुपये और ROG फोन केस कीमत 2,499 रुपये है। फोन के साथ जियो की और से 509 रुपये वाले प्लान के साथ रोज 4 जीबी डाटा और 5,000 रुपये तक का कैशबैक मिल रहा है।

    यह फोन आसुस का नया ROG गेमिंग यूआई दिया गया है जो कि एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित है। इसके अलावा फोन में 6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2160 पिक्सल एमोलेड डिस्प्ले है। साथ ही फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 630 जीपीयू है।

    फोन में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 256 जीबी तक मेमोरी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा। फोन में डुअल रियर कैमरा जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का सोनी IMX363 सेंसर वाला और दूसरा 8 मेगापिक्सल का 120 डिग्री वाइड एंगल का कैमरा है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है।

    इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी मिलेगी जो क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करेगी। फोन के साथ 30 वॉट का चार्जर मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, एनएफसी और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें