Gemini: अब गूगल डॉक्स के काम भी करेगा जेमिनी एआई, 20 भाषाओं का मिला सपोर्ट
यह AI फीचर यूजर्स को कई तरीकों से मदद कर सकता है जिनमें किसी लंबे रिसर्च रिपोर्ट का त्वरित सारांश बनाना, बजट या पॉलिसी दस्तावेज़ से जुड़े सवालों का उत्तर देना, रिपोर्ट का पहला ड्राफ्ट तैयार करना (प्रॉम्प्ट के आधार पर) आदि शामिल हैं।

विस्तार
गूगल ने अपने AI चैटबॉट Gemini को अब Android डिवाइसेज़ पर Google Docs में उपलब्ध कराने की घोषणा की है। इससे पहले यह फीचर केवल डेस्कटॉप पर Google Workspace के पेड यूजर्स के लिए ही उपलब्ध था, लेकिन अब Android एप यूजर्स भी Gemini की ताकत का इस्तेमाल कर सकेंगे।
गूगल के ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, अब गूगल वर्कप्लेस बिजनेस और इंटरप्राइज यूजर्स साथ ही Gemini एजुकेशन या Gemini एजुकेशन प्रीमियम ऐड-ऑन वाले यूजर्स Android डिवाइस पर Gemini का इस्तेमाल कर सकते हैं। Google Docs में अब एक Gemini का “sparkle” आइकन दिखाई देगा।
उस पर टैप करने से स्क्रीन के नीचे एक पैनल खुलेगा, जहां से यूजर डॉक्यूमेंट का सारांश (Summary) बनाना, मुख्य बिंदुओं की रूपरेखा तैयार करना, सुझाव सुझाना, दस्तावेज के बारे में सवाल पूछना और उत्तर पाना जैसे काम कर सकेंगे।
- Starlink: तो 33,000रु. की किट के साथ भारत में लॉन्च होगा स्टारलिंक, अनलिमिटेड डेटा के लिए देने होंगे इतने पैसे
- Android 16: गूगल ने लॉन्च किया एंड्रॉयड 16 का पहला स्टेबल अपडेट, नोटिफिकेशन में ही मिलेगी लाइव लोकेशन
- काम की बात: खुली क्वॉयल या बंद क्वॉयल वाला फ्रिज कौन-सा है बेहतर? खरीदने से पहले जरूर जानें
- AI Ban: चीन ने एक साथ कई एआई चैटटूल पर लगाया बैन, वजह जानकर आप भी कहेंगे वाह