सावधान: AI की मदद से सेकेंडों में खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट, FBI ने दी चेतावनी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 01 Aug 2023 06:20 PM IST
सार

एंटी वायरस बनाने वाली कंपनी बिटडेफेंडर के टेक्निकल सॉल्यूशन डायरेक्टर मार्टिन ज़ुगेक ने कहा कि नौसिखिया मैलवेयर डेवलपर्स के पास चैटबॉट के एंटी-मैलवेयर से बचने का कोई कौशल नहीं है। उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी ही नहीं है।

विज्ञापन
FBI warns all Android and iPhone owners over vicious AI attack that steals your money in seconds
ChatGPT - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने लोगों की जिंदगी आसान कर दी है, लेकिन साइबर चोरों की जिंदगी बहुत ही आसान कर दी है। एआई की मदद से साइबर चोर लोगों को हर दिन चूना लगा रहे हैं और लोगों को भनक तक नहीं लग रही है। अब फेडरेशन ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (FBI) के अधिकारियों ने AI स्कैम को लेकर चेतावनी दी है। FBI ने कहा है कि एआई से एंड्रॉयड और आईफोन दोनों को सतर्क रहने की जरूरत है।

    FBI ने अपनी चेतावनी में कहा है कि एआई और चैटजीपीटी जैसे टूल का इस्तेमाल ठगी करने में बड़े पैमाने पर हो रहा है। इनकी मदद से साइबर चोर लोगों के बैंक अकाउंट को खाली कर रहे हैं। FBI के मुताबिक एआई का सबसे ज्यादा इस्तेमाल लोगों की निजी जानकारियों को इकट्ठा करने में किया जा रहा है।

    विज्ञापन

    एफबीआई ने कहा कि एआई की मदद से मैलवेयर वाले सॉफ्टवेयर बनाए जा रहे हैं और इसके अलावा आतंकवादियों के लिए खतरनाक केमिकल हथियार भी बनाए जा रहे हैं। AI और ChatGPT का इस्तेमाल बड़े स्तर पर मैलवेयर तैयार करने में हो रहा है और इन मैलवेयर का इस्तेमाल लोगों के बैंक अकाउंट की जानकारी हासिल करने में किया जा रहा है। एआई के द्वारा बनाए गए मैलवेयर को एंटी मैलवेयर सॉफ्टवेयर भी पहचान नहीं पाते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें