NCB: डार्कनेट पर चल रहा भारत का सबसे बड़ा ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, एलएसडी के साथ तीन गिरफ्तार

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 01 Aug 2023 05:53 PM IST
सार

बता दें कि इससे पहले फेडरल एंटी-नारकोटिक्स एजेंसी द्वारा जून में 15,000 एलएसडी ब्लॉट का जखीरा जब्त किया गया था।

विज्ञापन
One of largest Drug trafficking networks in india operating over darknet bust claims NCB
ड्रग तस्करी नेटवर्क - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मंगलवार को डार्कनेट पर संचालित देश के सबसे बड़े ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। एनसीबी का कहना है कि तस्करों से बड़ी संख्या में एलएसडी की जब्ती भी की गई है। बता दें कि इससे पहले संघीय मादक द्रव्य रोधी एजेंसी द्वारा जून में 15,000 एलएसडी ब्लॉट का जखीरा जब्त किया गया था।

    एक अधिकारी के अनुसार, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने सबसे बड़े और हाईएस्ट-रेटेड एलएसडी कार्टेल वाले अखिल भारतीय डार्कनेट ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है और बड़ी मात्रा में एलएसडी जब्त किया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 13,000 से अधिक ब्लॉट और 26 लाख रुपये नकद जब्त करने के साथ तीन लोगों की भी गिरफ्तार किया है।

    विज्ञापन

    एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर ज्ञानेश्वर सिंह ने कहा कि 'जंबाडा' नाम के कार्टेल के पास हेलुसीनोजेनिक श्रेणी का ड्रग का मिला है। उन्होंने कहा इनके पास अधिक मात्रा में व्यापार और सप्लाई चैन है और यह कार्टेल यूके, यूएस, दक्षिण अफ्रीका, कनाडा, रूस, स्पेन, पुर्तगाल, ग्रीस और तुर्किये में भी काम कर रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अधिकारियों ने कहा कि पिछले लगभग तीन महीनों में एजेंसी द्वारा यह दूसरा एलएसडी तस्करी कार्टेल का भंडाफोड़ किया गया है। संघीय मादक द्रव्य निरोधक एजेंसी ने जून में 15,000 एलएसडी ब्लॉट का जखीरा जब्त किया था, जो एक ऑपरेशन में अब तक की सबसे बड़ी पकड़ थी और आधा दर्जन लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था।

    बता दें कि एलएसडी या लिसेर्जिक एसिड डायथाइलैमाइड एक सिंथेटिक रसायन आधारित दवा है और इसे हेलुसीनोजेन के रूप में वर्गीकृत किया गया है। इसका दुरुपयोग बड़े पैमाने पर युवाओं द्वारा किया जाता है और इसके सेवन से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें