5G In India: 10 महीनों में 3 लाख से अधिक साइट में रोलआउट हुआ 5जी नेटवर्क, आईटी मंत्री वैष्णव ने दी जानकारी

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 01 Aug 2023 05:38 PM IST
सार

714 जिलों में 3 लाख से अधिक 5जी साइट्स स्थापित की गई हैं। बता दें कि भारत में एक अक्टूबर 2022 को हाई स्पीड इंटरनेट यानी 5G नेटवर्क की शुरुआत की गई थी।

विज्ञापन
5G network Live in more than 3 lakh sites in 10 months says IT Minister Vaishnav
5G In India - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    भारत में 5G सर्विस शुरू होने के 10 महीने के भीतर ही 3 लाख से अधिक 5G मोबाइल साइट्स स्थापित की गई हैं। यह जानकारी केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी है। केंद्रीय मंत्री ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू पर पोस्ट करते हुए कहा कि दुनिया का सबसे तेज 5जी रोलआउट जारी है। 714 जिलों में 3 लाख से अधिक 5जी साइट्स स्थापित की गई हैं। बता दें कि भारत में एक अक्टूबर 2022 को हाई स्पीड इंटरनेट यानी 5G नेटवर्क की शुरुआत की गई थी।

    केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू पर कहा, "दुनिया का सबसे तेज 5जी रोलआउट जारी है। 714 जिलों में 3 लाख से अधिक 5जी साइट्स स्थापित की गई हैं।" बता दें कि रिलायंस जियो और भारती एयरटेल देश में 5जी सेवाएं शुरू करने वाले एकमात्र दूरसंचार ऑपरेटर हैं। मंत्री द्वारा साझा किए गए डाटा से पता चलता है कि पिछले साल एक अक्टूबर को 5G सेवा लॉन्च होने के 10 महीने के भीतर 3 लाख से अधिक साइट्स स्थापित की गई हैं।

    विज्ञापन

    आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, सेवा शुरू होने के पांच महीने के भीतर 1 लाख साइट्स और आठ महीने के भीतर 2 लाख साइट्स इंस्टॉल की गई हैं। बता दें कि 5G साइट्स के लिए 2 लाख का आंकड़ा मई में पहुंच गया था जब गंगोत्री में 5G साइट का उद्घाटन आईटी मंत्री और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    केंद्रीय संचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान ने अप्रैल में कहा था कि रोलआउट के 200 दिनों के भीतर देश के 600 से अधिक जिलों को कवर किया गया, जो दुनिया में सबसे फास्ट इंस्टॉलेशन में से एक है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें