Moto G14 vs Redmi 12: 10 हजार रुपये में बेस्ट फोन कौन-सा है, दोनों में है 50MP का कैमरा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 01 Aug 2023 05:00 PM IST
विज्ञापन
Moto G14 vs Redmi 12 4G price in India specifications and more
Moto G14 vs Redmi 12 - फोटो : अमर उजाला

    Redmi 12 series भारत में लॉन्च हो गई है। इसके तहत Redmi 12 4G और Redmi 12 5G को लॉन्च किया गया है। Redmi 12 4G में जहां मीडियाटेक हीलियो G88 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम है। वहीं मोटोरोला ने भी अपने नए फोन Moto G14 को लॉन्च किया है जो कि कंपनी की जी सीरीज का नया मेंबर है। Redmi 12 और Moto G14 दोनों फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है और दोनों की कीमतें 10 हजार रुपये से कम हैं। तो आइए जानते हैं कि 10 हजार रुपये की रेंज में दोनों में से बेस्ट फोन कौन-सा है?

    Moto G14 के 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपये है। फोन को स्टील ग्रे और स्काई ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा। फोन की बिक्री 8 अगस्त से फ्लिपकार्ट से होगी।Redmi 12 4G के 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 8,999 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 10,999 रुपये है। इसमें बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी शामिल हैं। Redmi 12 4G को जेड ब्लैक, मूनस्टोन सिल्वर और पास्टल ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    Moto G14 में 6.5 इंच की फुलएचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले है और रिफ्रेश रेट 90Hz हैRedmi 12 में 6.79 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है और पीक ब्राइटनेस 450 निट्स है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Redmi 12 4G में मीडियाटेक Helio G88 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज है। फोन के साथ वर्चुअल रैम भी है।Moto G14 में ऑक्टा-कोर Unisoc T616 प्रोसेसर और आर्म माली-G57 MP1 जीपीयू का सपोर्ट है। फोन में 4 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

    Moto G14 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। दूसर वीडियो चैट और सेल्फी के लिए मोटो जी14 में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।Redmi 12 4G में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है, दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का है और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है।

    Moto G14 के साथ 5,000 एमएएच की बैटरी और 20 वॉट टर्बो पावर चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन के कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें तो इसके साथ 4G LTE, डुअल बैंड वाई-फाई, जीपीएस, ए-जीपीएस, 3.5 मिमी हेडफोन जैक और टाइप-सी पोर्ट का सपोर्ट है। फोन की IP52 की रेटिंग मिली है।Redmi 12 में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 18W की फास्ट चार्जिंग है। फोन में WiFi, GPS,ब्लूटूथ v5.0, NFC और USB Type-C के साथ 3.5mm का हेडफोन जैक मिलता है। दोनों फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है और वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP53 की रेटिंग मिली है।

    अब कुल मिलाकर देखें तो दोनों फोन में एक ही साइज की बैटरी मिलती है। दोनों में प्राइमरी कैमरा भी एक ही जैसा है। डिस्प्ले भी काफी हद तक एक ही जैसी है। बड़ा अंतर प्रोसेसर का है। ओवरऑल रेडमी 12, मोटो जी14 पर भारी पड़ता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें