सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर को भी देनी होगी प्रमोशनल कंटेंट की पूरी जानकारी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 29 May 2021 12:32 PM IST
सार

ASCI का कहना है कि बिना लेबल वाले कंटेंट यूजर्स को भ्रम में डालते हैं। यूजर्स को पता ही चल पाता है कि कौन-सा कंटेंट प्रमोशनल है और कौन-सा नहीं।

Social Media Influencers Must Add Proper Disclosure Labels on Promotional Content says ASCI Guidelines
सोशल मीडिया इंफ्यूएंसर्स के लिए गाइडलाइन - फोटो : asci

    विस्तार

    भारत में सोशल मीडिया और ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए नई गाइडलाइन लागू हो गई है। कई सोशल मीडिया कंपनियों ने नई गाइडलाइन को लागू कर दिया है और कई अभी सरकार से बात कर रही हैं। नई गाइडलाइन के अंतर्गत सोशल मीडिया इंफ्यूएंसर्स भी आएंगे। एडवरटाइजिंग स्टैंडर्ड काउंसिल ऑफ इंडिया (ASCI) ने इंफ्लूएंसर के नई गाइडलाइन जारी की है जो कि इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लागू होंगी।

    काउंसिल की नई गाइडलाइन के मुताबिक सभी सोशल मीडिया इंफ्यूएंसर्स को अपने कंटेंट के बारे में बताना होगा कि कौन-सा कंटेंट प्रमोशनल है और कौन सा निजी पोस्ट है। इंफ्लूएंसर को डिस्क्लोजर लेबल का इस्तेमाल होगा जिसमें साफतौर पर कंटेंट की कैटेगरी की जानकारी होगी।

    ASCI का कहना है कि बिना लेबल वाले कंटेंट यूजर्स को भ्रम में डालते हैं। यूजर्स को पता ही चल पाता है कि कौन-सा कंटेंट प्रमोशनल है और कौन-सा नहीं। सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर के लिए नई गाइडलाइन 14 जून से प्रभावी होगी और सभी इंफ्लूएंसर के लिए अनिवार्य होगी। ASCI ने इंफ्यूएंसर्स से कहा है कि किसी भी प्रोडक्ट के बारे में पोस्ट करने से पहले उसका रिव्यू करें और उसके बाद ही ऑडियंस को उसके बारे में बताएं।

    ASCI ने यह भी कहा है कि इंफ्लूएंसर को सिर्फ उन्हीं पोस्ट या कंटेंट के साथ लेबल लगाना होगा जिनके लिए उन्हें पैसे मिले हैं या प्रमोशनल पोस्ट पर लेबल लगाना होगा। डिस्क्लोजर लेवल के लिए advertisements, ads, sponsored, collaboration, partnership, employee और free gift जैसे विकल्प इस्तेमाल किए जा सकेंगे।

    वीडियो की बात करें तो यदि प्रमोशनल वीडियो 15 सेकेंड या इससे कम अवधि का है तो इसमें डिस्क्लोजर लेवल कम-से-कम तीन सेकेंड को होगा। दो मिनट से अधिक के वीडियो में पूरी अवधि तक डिस्क्लोजर लेवल का इस्तेमाल करना होगा। ऑडियो या पॉडकास्ट के मामले में डिस्क्लोजर शुरुआत और अंत में देना होगा। इसके अलावा ब्रेक के दौरान भी बताना होगा।

    और पढ़ें...