Fake UPI Apps: गूगल और फोनपे के नाम पर आपके साथ भी हो सकती है ठगी, जानें बचने का तरीका

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 04 Apr 2025 07:32 PM IST
सार

Fake UPI Apps Alert : साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ने हाल ही में चेतावनी दी है कि फर्जी UPI एप्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जो असली एप्स की तरह दिखते हैं और लोगों को धोखा देने का नया जरिया बन गए हैं।

विज्ञापन
Fake UPI apps alert Scammers using lookalikes of PhonePe Google Pay qr code to cheat users
Gpay and PhonePe - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    डिजिटल पेमेंट के इस दौर में UPI (Unified Payments Interface) एप्स जैसे Google Pay, PhonePe और Paytm ने लेन-देन को बेहद आसान बना दिया है, लेकिन अब साइबर ठगों ने इसी सुविधा को हथियार बना लिया है। साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ने हाल ही में चेतावनी दी है कि फर्जी UPI एप्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जो असली एप्स की तरह दिखते हैं और लोगों को धोखा देने का नया जरिया बन गए हैं।

    ये नकली एप्स दिखने में एकदम असली Google Pay, PhonePe या Paytm जैसे लगते हैं। ठग इन एप्स का इस्तेमाल करके दुकानदारों को यह विश्वास दिलाते हैं कि उन्होंने पेमेंट कर दिया है। कुछ मामलों में तो दुकानों पर लगे साउंडबॉक्स से पेमेंट कन्फर्मेशन की आवाज भी आती है, जिससे लगता है कि पैसा आ गया है, लेकिन वास्तव में कोई ट्रांजैक्शन होता ही नहीं। ये एप्स फर्जी ट्रांजैक्शन स्क्रीन और प्रोसेसिंग मैसेज दिखाकर दुकानदारों को धोखा देते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फर्जी एप्स Telegram और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए शेयर हो रहे हैं, जिससे आम लोग धोखा खा जाते हैं।

    विज्ञापन

    हमेशा बैंक अकाउंट या असली UPI एप में ट्रांजैक्शन कन्फर्म करें। सिर्फ साउंडबॉक्स की आवाज पर भरोसा न करें। केवल Google Play Store या Apple App Store से ही UPI एप डाउनलोड करें। अगर कोई ग्राहक नया या अजीब एप इस्तेमाल कर रहा हो, तो सतर्क रहें। अगर ठगी हो जाए तो तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें