माइक्रोसॉफ्ट के CTO की भविष्यवाणी: पांच साल बाद AI से होगी 95% कोडिंग लेकिन इंजीनियर्स के लिए है गुड न्यूज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 04 Apr 2025 04:54 PM IST
सार

एआई नौकरी के मामले में इंसानों की जगह लेगा या नहीं, इसे लेकर विरोधाभास है। कई एक्सपर्ट इसे अफवाह कहते हैं तो कई इसका समर्थन करते हैं, लेकिन अब माइक्रोसॉफ्ट के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर केविन स्कॉट ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है।

विज्ञापन
Microsoft CTO says AI will generate 95 per cent of all code in the next 5 years
AI Coding - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के आने के बाद से यही कहा जा रहा है कि यह इंसानों के लिए खतरनाक है, खासकर नौकरी के मामले में। एआई नौकरी के मामले में इंसानों की जगह लेगा या नहीं, इसे लेकर विरोधाभास है। कई एक्सपर्ट इसे अफवाह कहते हैं तो कई इसका समर्थन करते हैं, लेकिन अब माइक्रोसॉफ्ट के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर केविन स्कॉट ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है।

    उनका कहना है कि अगले 5 वर्षों में लगभग 95% कोड AI द्वारा लिखा जाएगा, हालांकि यह एक बड़ा बदलाव होगा, लेकिन स्कॉट ने यह भी स्पष्ट किया है कि इंसानी डेवलपर्स की भूमिका खत्म नहीं होगी, बल्कि वे अब भी सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग प्रक्रिया में अहम योगदान देते रहेंगे।

    विज्ञापन

    20VC पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान स्कॉट ने बताया कि भविष्य में बहुत कम कोड ऐसा होगा जो इंसान द्वारा लाइन-बाय-लाइन लिखा गया होगा, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि इंसानों की जरूरत खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि AI सिर्फ भारी-भरकम कोडिंग का काम संभालेगा, जबकि कोड की रचना और समस्या-समाधान जैसे रचनात्मक कार्य अभी भी इंसानों द्वारा किए जाएंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें