WWDC 2025: एपल के मेगा इवेंट में लॉन्च होगा iOS 19, जानें इस बार क्या होगा खास
Apple के विश्वसनीय विश्लेषक मार्क गुरमन ने इसे “iOS 7 के बाद सबसे बड़ा रीडिजाइन” बताया है। कहा जा रहा है कि iOS 19 में visionOS-प्रेरित डिजाइन, बेहतर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कई ऐसे फीचर्स होंगे, जिनका यूजर्स सालों से इंतजार कर रहे थे।

विस्तार
Apple के वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC 2025) की घोषणा हो चुकी है। इसकी शुरुआत 9 जून 2025 से होने वाली है। इस साल का WWDC खास होने वाला है, क्योंकि Apple अपने डिवाइस इकोसिस्टम के लिए अगली पीढ़ी के सॉफ्टवेयर अपडेट्स पेश करने जा रहा है। इनमें सबसे बड़ी झलक होगी iOS 19, जिसे लेकर अभी से चर्चाएं तेज हैं।
Apple के विश्वसनीय विश्लेषक मार्क गुरमन ने इसे “iOS 7 के बाद सबसे बड़ा रीडिजाइन” बताया है। कहा जा रहा है कि iOS 19 में visionOS-प्रेरित डिजाइन, बेहतर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कई ऐसे फीचर्स होंगे, जिनका यूजर्स सालों से इंतजार कर रहे थे।
शुरुआत में ये कहा जा रहा था कि iOS 18 को सपोर्ट करने वाले सभी iPhones iOS 19 भी चलाएंगे, लेकिन अब नई रिपोर्ट्स बताती हैं कि Apple कुछ पुराने iPhones के लिए सपोर्ट बंद कर सकता है। iPhone 11 और उसके बाद के सभी मॉडल्स को इसका अपडेट मिलेगा, हालांकि iPhone XR, iPhone XS, और iPhone XS Max को यह अपडेट नहीं मिलेगा। हर फीचर हर डिवाइस पर काम नहीं करेगा। जैसे iOS 18 में Apple Intelligence सिर्फ iPhone 15 Pro तक सीमित था, वैसे ही iOS 19 के कुछ हाई-एंड फ़ीचर्स सिर्फ नए डिवाइसेज पर ही मिल सकते हैं।
- ChatGPT Image: आधार और पैन कार्ड भी बना रहा है ChatGPT, नहीं लगी लगाम तो बुरा होगा अंजाम
- माइक्रोसॉफ्ट के CTO की भविष्यवाणी: पांच साल बाद AI से होगी 95% कोडिंग लेकिन इंजीनियर्स के लिए है गुड न्यूज
- ChatGPT Plus: छात्रों के लिए फ्री हुआ ChatGPT का प्रीमियम वर्जन, ऐसे मिलेगा एक्सेस
- YouTube Shorts: अब नए वीडियो एडिटर से एडिट करें वीडियो, AI स्टीकर्स के साथ आए कई सारे टूल्स