ChatGPT Plus: छात्रों के लिए फ्री हुआ ChatGPT का प्रीमियम वर्जन, ऐसे मिलेगा एक्सेस
ChatGPT Plus : OpenAI ने बताया कि यह पहल विशेष रूप से फाइनल एग्जाम के समय छात्रों को सपोर्ट देने के लिए शुरू की गई है। इसका उद्देश्य है कि थके-हारे छात्र इन एआई टूल्स का इस्तेमाल करके बेहतर तरीके से पढ़ाई कर सकें।

विस्तार
यदि आप भी एक छात्र हैं और चैटजीपीटी की प्रीमियम वर्जन फ्री में चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। OpenAI ने कॉलेज छात्रों के लिए ChatGPT Plus को मुफ्त में उपलब्ध कराने की घोषणा की है, ताकि शिक्षा के क्षेत्र में एआई के उपयोग को बढ़ावा दिया जा सके, हालांकि यह सुविधा फिलहाल केवल अमेरिका और कनाडा में ही उपलब्ध है और मई के अंत तक ही चलेगी। इस सीमित समय के ऑफर के तहत OpenAI छात्रों को GPT-4o, एडवांस फाइल विश्लेषण और वॉइस इंटरैक्शन जैसी प्रीमियम सेवाएं मुफ्त में देगा, जो आमतौर पर $20 यानी करीब 1,704.91 रुपये प्रति माह की सब्सक्रिप्शन फीस के तहत मिलती हैं।
OpenAI ने बताया कि यह पहल विशेष रूप से फाइनल एग्जाम के समय छात्रों को सपोर्ट देने के लिए शुरू की गई है। इसका उद्देश्य है कि थके-हारे छात्र इन एआई टूल्स का इस्तेमाल करके बेहतर तरीके से पढ़ाई कर सकें।
- GPT-4o:OpenAI का अब तक का सबसे तेज और एडवांस्ड मॉडल
- फाइल अपलोड:रिसर्च पेपर्स, डेटा और निबंधों का विश्लेषण करने की सुविधा
- वॉइस मोड:ChatGPT के साथ वॉइस में बातचीत करने की सुविधा
- इमेज जनरेशन (DALL·E):क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स के लिए इमेज बनाने का टूल