795 रुपये में 100Mbps स्पीड के साथ अनलिमिटेड डाटा

amarujala.com- Presented by : प्रदीप पाण्डेय
Wed, 10 May 2017 05:54 PM IST
विज्ञापन
Excitel Broadband offers Unlimited data on 100mbps speed at rs 795
Excitel Broadband

    अगर आपका भी मन रोज के 1 जीबी से नहीं भर रहा है तो आपके लिए इससे बड़ी कोई खबर हो ही नहीं सकती। जी हां, क्योंकि जियो ब्रॉडबैंड से पहले एक ऐसी कंपनी बाजार में आ गई है जो सिर्फ 795 रुपये में 100 एमबीपीएस की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा दे रही है।

    कंपनी का क्या है नाम और क्या दे रही है ऑफर?

    Excitel Broadband
    Excitel Broadband

    सबसे पहले आपको बता दें कि इस ब्रॉडबैंड कंपनी का नाम एक्सीटेल है जो दिल खोल के डाटा ऑफर कर रही है। कंपनी ने हैदराबाद में 'वेलकम ऑफर' शुरू किया है। कंपनी के नया प्लान 'ट्रूली अनलिमिटेड' पेश किया है जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यूजर्स को 100 एमबीपीएस की स्पीड के साथ अनलिमिटेड डाटा मिलेगा। वहीं 31 जुलाई तक कंपनी नए यूजर्स को 200 रुपये की छूट भी दे रही है। बता दें कि कंपनी दिल्ली में भी अपनी सेवा दे रही है और हैदराबाद दूसरा शहर है।

    विज्ञापन

    क्या है 100Mbps स्पीड वाला प्लान ?

    Excitel Broadband
    Excitel Broadband

    यदि आपको 50 एमबीपीएस स्पीड के साथ अनलिमिटेड डाटा चाहिए तो दिल्ली के लिए 695 रुपये का प्लान है, जबकि हैदराबाद में यही प्लान 31 जुलाई तक 495 रुपये का है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    75 एमबीपीएस स्पीड के साथ अनलिमिटेड डाटा चाहिए तो दिल्ली के लिए 845 रुपये का प्लान है, जबकि हैदराबाद में यही प्लान 31 जुलाई तक 645 रुपये का है।

    अगर आपको 100 एमबीपीएस स्पीड के साथ अनलिमिटेड डाटा चाहिए तो दिल्ली के लिए 995 रुपये का प्लान है, जबकि हैदराबाद में यही प्लान 31 जुलाई तक 795 रुपये का है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें