Aircel 76 रुपये में दे रहा है 1GB डाटा

amarujala.com- Presented by : प्रदीप पाण्डेय
Wed, 10 May 2017 05:04 PM IST
Aircel offers 1GB 3g data at Rs 76 and full talk time
मोबाइल यूजर्स

    जियो के साथ डाटा वार में एयरसेल ने नया ऑफर पेश किया है। वैसे तो जमाना अब 4जी का चल रहा है लेकिन अधिकतर यूजर्स के पास 3जी हैंडसेट्स हैं। यदि आप भी उन लोगों में शामिल हैं तो एयरसेल का यह नया डाटा ऑफर आपके लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

    क्या है एयरसेल का नया डाटा ऑफर ?

    Aircel
    Aircel

    दरअसल एयरसेल ने ऐप बेस्ड रिचार्ज के ऑफर पेश किए हैं। कंपनी एयरसेल ऐप डाउनलोड करने पर 100 एमबी 3जी डाटा फ्री में दे रही है। इसके अलावा 86 रुपये के रिचार्ज पर फुल टॉकटाइम और 100 एमबी 3जी डाटा मिल रहा है।

    वहीं 76 रुपये के रिचार्ज पर फुल टॉकटाइम के साथ 1 जीबी 3जी डाटा मिलेगा जिसकी वैधता 10 दिनों की होगी। बता दें कि यह ऑफर केवल एयरसेल के ऐप से ऑनलाइन रिचार्ज पर ही मिलेगा। इसके अलावा एयरसेल ऐप से 50 रुपये या इससे ज्यादा के रिचार्ज पर 100 एमबी डाटा फ्री में मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें