जेन ने 4,000 रुपये से कम में लॉन्च किया ये 4G VoLTE स्मार्टफोन

amarujala.com- Presented by : प्रदीप पाण्डेय
Wed, 10 May 2017 12:06 PM IST
विज्ञापन
Zen Admire Joy Smartphone Launched With 4G VoLTE Support know specification and price
Zen Admire Joy

    देश की मोबाइल निर्माता कंपनी जेन मोबाइल ने अपना नया स्मार्टफोन जेन एडमायर जॉय को ऑनलाइन मार्केट में सेल के लिए पेश कर दिया है। फोन को ई-कॉर्मस साइट शॉप क्लूज से एक्सक्लूसिव तौर पर खरीदा जा सकता है। 4 हजार रुपये से कम कीमत वाले इस स्मार्टफोन में 4जी VoLTE सपोर्ट दिया गया है। फोन ब्लू और ब्लैक कलर वेरियंट में उपबलब्ध है।

    जेन एडमायर की स्पेसिफिकेशन और कीमत

    Zen Admire Joy
    Zen Admire Joy

    इस स्मार्टफोन में 5 इंच की FWVGA डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 480x854 पिक्सल है। फोन में डुअल सिम सपोर्ट है और यह एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0 पर काम करता है। इसमें 1.3GHz का क्वॉडकोर प्रोसेसर, 768MB रैम, 8 जीबी स्टोरेज, 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4G VoLTE, वाई-पाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो यूएसबी पोर्ट दिया गया है। फोन में 2000mAh की नॉन रिमूवेबल बैटरी है।

    विज्ञापन

    बता दें कि इससे पहले कंपनी ने अप्रैल में जेन एडमायर मेटल लॉन्च किया था जिसकी कीमत 5,749 रुपये है। जेन का यह स्मार्टफोन 22 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। फोन में सबसे खास फीचर ट्विन व्हाट्सऐप का है। इस फोन में आप एक साथ दो व्हाट्सऐप अकाउंट इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें 5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले, 1.3 गीगाहर्ट्ज का क्वॉडकोर प्रोसेसर, 1 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरेज, 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो और 2500 एमएएच की बैटरी लगी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें