गूगल क्रोम अपडेट : बिना इंटरनेट भी पढ़ सकेंगे कंटेंट

गूगल ने पिछले साल एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म के लिए क्रोम ब्राउजर में वेब पेज को सेव सेव करने की सुविधा दी थी और अब कंपनी ने वेब पेज को डाउनलोड करने की भी सुविधा दे दी है। यानी अब आप ऑफलाइन भी अपने एंड्रॉयड मोबाइल के Google Chrome में कंटेंट पढ़ सकते हैं।
कैसे करेगा ऑफलाइन फीचर काम?

एंड्रॉयड के लिए गूगल क्रोम के नए अपडेट में आपको वेबपेज सेव करने का विकल्प मिलेगा। ब्राउजर में किसी भी कंटेंट पर थोड़ी दर तक दबाए रखने पर डाउनलोड पेज का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करने पर मौजूदा पेज ऑफलाइन बेज में मिलेगा। इसके अलावा इस टैब में आपको पहले से सेव हुए सभी कंटेंट भी मिलेंगे जिन्हें आप कभी भी ऑफलाइन पढ़ सकते हैं।
इसकी जानकारी गूगल की अपने ब्लॉग में दी है। वहीं इसके अलावा नए अपडेट में डाउनलोड पेज लेटर का भी विकल्प मिलेगा। इसका फायदा ये होगा कि इसकी मदद से आप इंटरनेट कनेक्शन बंद होने के बाद दुबारा शुरू होने पर वही पेज खुलेगा।